20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DUSU Election: ABVP की शानदार जीत पर बोले संबित पात्रा, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ पर साधा निशाना

DUSU Election 2026: ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन’ का चुनाव परिणाम आ चुका है। ABVP ने 3-1 से बाजी मार ली है। यहां NSUI का खाता तक नहीं खुला। इस बड़ी जीत पर BJP नेताओं ने दी बधाई। जानें क्या कहा?
2 min read
Google source verification
sambit patra

DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत। संबित पात्रा। (सोर्स- /@ABVPVoice)

संबित पात्रा ने क्या कहा?

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ’ (DUSU) चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। चुनावी मैदान में एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का परचम लहराया है। चार प्रमुख पदों में से तीन पर ABVP ने शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI का खाता तक नहीं खुला। इस जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों ने खुशी जताई है। नेताओं का कहना है कि यह नतीजा देश के युवाओं के मूड को साफ दिखाता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा ने नतीजों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में छात्रों के अटूट भरोसे का सबूत है। पात्रा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए इसे राहुल गांधी के 'झूठ की गूंज' की करारी हार बताया। उन्होंने कहा कि देश का युवा भ्रम की राजनीति से दूर है। छात्र सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह जीत बताती है कि युवा पीढ़ी विकास और स्थिरता के साथ खड़ी है।

बता दें आज शाम को रीजनल पार्क (इंदौर) में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है। वह Gen-Z से आज बातचीत करेंगे।

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया

पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी इस सफलता पर बधाई दी। भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह जीत 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पर युवाओं की मुहर है। यह छात्रों के 'विकसित भारत' के संकल्प को मजबूत करती है। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी।

वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि डीयू पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। यहां देश के हर कोने से युवा पढ़ने आते हैं। ऐसे में यह परिणाम पूरे देश के युवाओं की सोच को दर्शाता है। रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के चलाए गए नैरेटिव को छात्रों ने पूरी तरह नकार दिया है। छात्रों ने साफ संदेश दे दिया है कि वे राष्ट्र निर्माण की सोच के साथ हैं।

नतीजों का पूरा गणित समझिए

बता दें चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प रहे। ABVP ने 3-1 के अंतर से मुकाबले को अपने नाम किया। अध्यक्ष (President): ABVP के यश डबास ने 24,576 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष (Vice President): इस पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने बाजी मारी। उन्हें कुल 30,634 वोट मिले। सचिव (Secretary): ABVP की रिया छावड़ी विजयी रहीं। संयुक्त सचिव (Joint Secretary): इस पद पर भी ABVP उम्मीदवार ने कब्जा जमाया।