19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DUSU Election Result: अध्यक्ष समेत 3 पदों पर ABVP की जीत, यश डबास बोले- ‘Gen Z का समर्थन विद्यार्थी परिषद के साथ’

Delhi University Election Results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत दर्ज की। यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकिन विजयी रहे। जीत के बाद ABVP नेताओं ने छात्र सुरक्षा, हॉस्टल सुविधाओं और छात्र हितों को अपनी प्राथमिकता बताया।
2 min read
Google source verification
Delhi University election results

DUSU में ABVP ने जीते तीन पद (Photo-IANS)

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए है। अध्यक्ष समेत तीन पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जीत दर्ज की है, तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकिन को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे।

जीत के बाद क्या बोले यश डबास

बता दें कि ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने इसे पूरे देश की जीत बताते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने कथित फर्जी नैरेटिव को खारिज कर दिया है।

यश डबास ने कहा कि चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जेन Z का समर्थन ABVP और राष्ट्र के साथ है। उन्होंने अपनी जीत को NSUI के साथ-साथ कांग्रेस से जुड़े नेताओं के खिलाफ भी जनादेश बताया और राहुल गांधी तथा विनोद जाखड़ पर राजनीतिक मुद्दों को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि ABVP की प्राथमिकताओं में हर पीजी और हॉस्टल का सुरक्षा ऑडिट, नए हॉस्टलों का निर्माण और प्रत्येक कॉलेज में छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों की सहायता के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की मांग दोहराई।

‘जेन Z का समर्थन विद्यार्थी परिषद के साथ’ : लक्ष्य राज सिंह

संयुक्त सचिव पद पर जीत के बाद ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने चुनाव के दौरान लगातार काम किया और छात्रों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि ABVP ने हर मुद्दे को गंभीरता से लिया और छात्रों के बीच लगातार सक्रिय रही।

लक्ष्य राज सिंह ने कहा कि जैसा कि आपने देखा, ABVP ने पंजाब यूनिवर्सिटी और दिल्ली विश्वविद्यालय, दोनों जगह अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। यह दर्शाता है कि जेन Z का समर्थन विद्यार्थी परिषद के साथ है।

उन्होंने सत्य निकेतन घटना का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, इस मामले का चुनाव पर प्रभाव पड़ा और ABVP ने इसे गंभीरता से उठाया। उन्होंने बताया कि संगठन ने एमसीडी आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए एमसीडी कार्यालय के बाहर धरना दिया था। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद भी ABVP के कार्यकर्ता दक्षिणी परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

‘महिला सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता’ : रिया छावड़ी

सचिव पद पर जीत दर्ज करने वाली रिया छावड़ी ने कहा कि वह इस जीत से बेहद खुश हैं और छात्र हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव में एकमात्र महिला उम्मीदवार थीं और अपने कार्यकाल के दौरान छात्रों के लिए पूरी क्षमता से काम करेंगी।

रिया छावड़ी ने कहा कि हम एक छात्र संगठन हैं। हमारा ध्यान राजनीतिक एजेंडे पर नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं के समाधान पर है। इसी वजह से छात्रों ने हम पर भरोसा जताया और ABVP ने तीन सीटों पर जीत हासिल की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। इनमें पीजी (पेइंग गेस्ट आवास) का सुरक्षा ऑडिट, कैंपस की सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े उपाय शामिल हैं।