
डुसू में NSUI का सूपड़ा साफ हुआ (Photo-IANS)
DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI को चारों पदों पर हार का सामना करना पड़ा है। तीन पर ABVP और एक पद पर निर्दलीय बाजी मारी है। अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकिन ने जीत दर्ज की है। NSUI के चारों पदों पर हारने के साथ ही छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के एक फैसले की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
दरअसल, उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले दीपांशु शोकिन ने NSUI से टिकट की मांग की थी। लेकिन जाखड़ ने शोकिन की जगह वीर चतरथ को प्रत्याशी बनया था। दरअसल, उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ को उतारने के साथ ही सोशल मीडिया पर विनोद जाखड़ के इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी।
बताया जा रहा है कि टिकट वितरण के समय दीपांशु शोकिन को NSUI में सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने विजय शंकर मीणा को अध्यक्ष पद का टिकट दिया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ, सचिव पद पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर गोपाल चौधरी को टिकट दिया।
बताया जा रहा है कि यदि एनएसयूआई की तरफ से दीपांशु शोकिन को एनएसयूआई की तरफ से टिकट दिया जाता, तो इससे संगठन को फायदा होता और हो सकता है कि NSUI डूसू चुनाव में जीत दर्ज कर जाती। दीपांशु शोकिन का टिकट कटना और निर्दलीय चुनाव लड़ना NSUI की हार की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में NSUI के चारों पदों पर हारने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। एक्स पर एक यूजर ने लिखा- DUSU के चुनाव में एक भी सीट क्यों नहीं जीती NSUI? जो लड़की निशु और उसका पिता दिन-रात हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करें, समाज में वैमनस्यता फैलाए, ऐसे लड़की का NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोबल बढ़ाने गए थे। छात्रों के बीच वीडियो वायरल हुआ। मैसेज लाउड एंड क्लियर। जाट समाज से आने वाले, NSUI से टिकट के दावेदार रहे निर्दलीय दीपांशु शोकीन ने उपाध्यक्ष पद जीतकर इतिहास रच दिया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ टिकट वितरण और असफल रणनीति के कारण फेल हुए।
Updated on:
19 Sept 2026 04:47 pm
Published on:
19 Sept 2026 04:40 pm
