नई दिल्ली

एक बार फिर दिल्‍ली में हो सकती है जोरदार वर्षा, पिछली बार की तरह न हो जाए हाल

मौसम में भी दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है।
2 min read
नई दिल्ली : दिल्‍ली में पिछले महीने लगातार बारिश के बाद से अभी बंद है। एक सप्‍ताह बीत जाने के बाद हालांकि अब दोबारा बारिश के आसार बनने लगे हैं। हालांकि रविवार को एनसीआर के कई इलाके में बारिश हुई, लेकिन दिल्‍ली की झोली रीती ही रही। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर इस पूरे हफ्ते बारिश के आसार बन रहे हैं।  पिछली बारिश ने किया था दिल्‍ली वालों को काफी परेशान बता दें कि जुलाई महीने के आखिर में लगभग एक सप्ताह तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया था। पूरी दिल्‍ली की व्‍यवस्‍था बाधित हो गई थी। जगह-जगह जलजमाव हो गया था और दिल्‍ली में कोई ऐसा इलाका नहीं बचा था, जहां बारिश की वजह से परेशानी न पहुंची हो। सड़कें भी बारिश में डूब गई थी। अब अगस्‍त महीने की शुरुआत से तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। लेकिन अगस्‍त की पहले रविवार यानी फ्रेंडशिप डे के मौके पर मौसम ने करवट बदली और सुहाना हो गया। दोपहर से शहर पर बादल छाए रहे।   10 अगस्‍त तक होगी वर्षा हालांकि मौसम विभाग से रविवार से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर दोबारा शुरू होना था। बारिश हुई भी, लेकिन सिर्फ एनसीआर के इलाके में। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 से लेकर 10 अगस्त तक दिल्‍ली में भी बारिश होगी। इस दौरान राजधानी और एनसीआर में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम में भी  दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है। जबकि स्काईमेट का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के लिए  8 अगस्‍त  तक इंतजार करना होगा।   कभी तेज कभी हल्‍की बारिश होगी मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त से बारिश में तेजी आएगी और यह 10 अगस्त तक होती रहेगी। इस दौरान रूक-रूक कर कभी तेज तो कभी हल्‍की बारिश होती रहेगी। जबकि स्काईमेट का कहना है कि दिल्‍ली एनसीआर में मानसून इस बार सामान्य से कम रहेगा। बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन जबरदस्‍त बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। हिमालय की तराई वाले क्षेत्र में मानसून होने की वजह से बारिश के आसार फिलहाल नहीं है। यह 8 अगस्त तक ही दिल्ली के करीब आएगी।
एक बार फिर दिल्‍ली में हो सकती है जोरदार वर्षा, पिछली बार की तरह न हो जाए हाल

नई दिल्ली : दिल्‍ली में पिछले महीने लगातार बारिश के बाद से अभी बंद है। एक सप्‍ताह बीत जाने के बाद हालांकि अब दोबारा बारिश के आसार बनने लगे हैं। हालांकि रविवार को एनसीआर के कई इलाके में बारिश हुई, लेकिन दिल्‍ली की झोली रीती ही रही। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर इस पूरे हफ्ते बारिश के आसार बन रहे हैं।

पिछली बारिश ने किया था दिल्‍ली वालों को काफी परेशान
बता दें कि जुलाई महीने के आखिर में लगभग एक सप्ताह तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया था। पूरी दिल्‍ली की व्‍यवस्‍था बाधित हो गई थी। जगह-जगह जलजमाव हो गया था और दिल्‍ली में कोई ऐसा इलाका नहीं बचा था, जहां बारिश की वजह से परेशानी न पहुंची हो। सड़कें भी बारिश में डूब गई थी। अब अगस्‍त महीने की शुरुआत से तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। लेकिन अगस्‍त की पहले रविवार यानी फ्रेंडशिप डे के मौके पर मौसम ने करवट बदली और सुहाना हो गया। दोपहर से शहर पर बादल छाए रहे।

10 अगस्‍त तक होगी वर्षा
हालांकि मौसम विभाग से रविवार से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर दोबारा शुरू होना था। बारिश हुई भी, लेकिन सिर्फ एनसीआर के इलाके में। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 से लेकर 10 अगस्त तक दिल्‍ली में भी बारिश होगी। इस दौरान राजधानी और एनसीआर में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम में भी दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है। जबकि स्काईमेट का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के लिए 8 अगस्‍त तक इंतजार करना होगा।

कभी तेज कभी हल्‍की बारिश होगी
मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त से बारिश में तेजी आएगी और यह 10 अगस्त तक होती रहेगी। इस दौरान रूक-रूक कर कभी तेज तो कभी हल्‍की बारिश होती रहेगी। जबकि स्काईमेट का कहना है कि दिल्‍ली एनसीआर में मानसून इस बार सामान्य से कम रहेगा। बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन जबरदस्‍त बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। हिमालय की तराई वाले क्षेत्र में मानसून होने की वजह से बारिश के आसार फिलहाल नहीं है। यह 8 अगस्त तक ही दिल्ली के करीब आएगी।

Published on:
05 Aug 2018 09:50 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी का अमित शाह पर सीधा हमला, ‘छात्रों पर पैलेट गन किसके आदेश पर चली, इस्तीफा दें गृह मंत्री’

20 प्रवक्ताओं की लिस्ट में शहजाद पूनावाला 8वें नंबर पर, लेकिन बीजेपी में सबसे टॉप; किसी ने शेयर की लिस्ट तो दिया ये जवाब

विदेशी पर्यटकों के लिए भारत आना हुआ और आसान, मोदी सरकार ने 11 नए पोर्ट्स पर दी e-Visa एंट्री की मंजूरी

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी, भाजपा बोली- कोटा से प्रयागराज तक गरजने वाले रांची में चुप क्यों?

UP-पंजाब चुनाव में उतरेगी LJP(R): चिराग पासवान बोले- बिना हिंदू-मुस्लिम की राजनीति के मैदान में उतरेंगे