नई दिल्ली

राजस्थान: भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से बीएसएफ ने 60 करोड़ रुपये की 12 किलो हेरोइन बरामद की

-श्री गंगानगर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल ने गश्त बढ़ाई
less than 1 minute read
Feature image

अनुराग मिश्रा

नई दिल्ली। राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर से लगी भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रायसिंहनगर और अनूपगढ़ इलाके में रात में कुछ ड्रोन के उपस्थिति की जानकारी बीएसएफ़ को मिली। बीएसएफ़ की टीमों ने सूचना के आधार पर अलग अलग जगहों की घेराबंदी की। इन जगहों पर सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से 4 पैकेट हेरोइन दो अलग-अलग जगहों से बरामद किया।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज़ पर की फ़ायरिंग

14-15 जून की दरम्यानी रात पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन की आवाज सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सुनाई देने पर तुरंत प्रभाव से ड्रोन की दिशा में फायरिंग की। इलाके की सघन तलाशी के दौरान रायसिंहनगर क्षेत्र से 2 और अनूपगढ़ क्षेत्र से 2 हेरोइन के पैकेट बरामद किए गए। इलाके में नाकाबंदी करने की सूचना दे दी गई है, ताकि हेरोइन मंगाने वाले तस्करों को दबोचा जा सके।

बरामद 12 किलो हेरोइन की क़ीमत 60 करोड़ रुपया

इस ऑपरेशन के तहत बरामद की गई संदिग्ध हेरोइन का वजन लगभग 12.88 किलोग्राम है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद हेरोइन को सीमा सुरक्षा बल ने आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को दिया।
इससे पहले भी पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से भारतीय सीमा में हेरोइन की तस्करी कराने के निरंतर साजिश की जा रही है।

Updated on:
15 Jun 2024 04:36 pm
Published on:
15 Jun 2024 04:36 pm
Also Read
View All
UP School Closures: शिक्षा तंत्र पर ‘तालाबंदी’ या सोची-समझी साजिश? अखिलेश यादव ने आरक्षण और भर्तियों पर सरकार को घेरा

स्पीकर ने सदन से हटाया प्रियंका गांधी का बयान तो राहुल ने नए शिक्षा मंत्री के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

CJP प्रोटेस्ट में महिला को थप्पड़ मारने वाले अफसर को राहत, दिल्ली HC ने कहा- सिर्फ एक वीडियो देख छवि खराब न करें

‘फोन से वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा, दिल का एंगल बदलिए’, लोकसभा में पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का तीखा तंज

नए शिक्षा मंत्री और प्रियंका गांधी के बीच सदन में बहस, हंगामे के बाद स्पीकर ने कांग्रेस सांसद का बयान रिकॉर्ड से हटाया