नई दिल्ली

‘MeToo ही नहीं HeToo भी होना चाहिए’, Sajid Khan का नाम लेकर Rakhi Sawant ने रखी ऐसी मांग

इन दिनों 'बिग बॉस 16' में निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) की एंट्री ने बवाल मचा रखा है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने निर्देशक को घर से बाहर निकाल ने की मांग कर रही हैं। ऐसे में ड्रामा क्विन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने निर्माता को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2022, 11:03 AM IST
Rakhi Sawant On Sajid Khan
Rakhi Sawant On Sajid Khan

इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में निर्माता-निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) नजर आ रहे हैं, जिनको लेकर इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक वबाल मचा हुआ है। एक्ट्रेसेस से लेकर मॉडल तक सभी उनको शो से बाहर निकाले की मांग कर रहे हैं। इन एक्ट्रेसेस में शर्लिन चोपड़ा, रानी चटर्जी से लेकर मंदाना करीमी, देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी ने शो से बाहर निकालने की मांग की हैं। ये वहीं एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने साजिद खान पर मीटू मूवमेंट (MeToo Movement) का आरोप लगाया था। शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का कहना है कि 'वो साजिद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं'। इसी बीच राखी सावंत (Rakhi Sawant) साजिद खान के सपोर्ट नजर आईं।

हाल ही में राखी सावंत ने निर्माता का सपोर्ट करते हुए कहा कि 'आदमियों पर होने वाले शोषण की बात कहीं नहीं होती', जिसके बाद उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग उनके पक्ष में बात कर रहे हैं तो कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। राखी ने अपने बयान में कहा कि 'मुझे नहीं पता कि उन्होंने शिकायत 4 साल बाद क्यों की'।

राखी आगे कहती हैं कि 'वो साजिद के 'बिग बॉस' में जाने का इंतजार कर रही थी कि साजिद सुपरस्टार हो जाए। कभी किसी का पति, कभी राज कुंद्रा कभी साजिद। मैं कहती हूं कि अगर आपके पास सबूत है तो सबूत दो कोर्ट में'। राखी अपनी बात रखते हुए आगे कहती हैं कि 'मीटू के लिए तो आवाज उठानी चाहिए, लेकिन मैं चाहती हूं हीटू (HeToo) के लिए आवाज उठे'।

यह भी पढ़ें: रिलीज हुआ Shah Rukh Khan की 'पठान' का धमाकेदार टीजर!


राखी सावंत आगे कहती हैं कि 'सिर्फ औरतों के साथ ही शोषण नहीं होता। आदमियों के साथ भी शोषण होता है। एक भी आदमी बाहर आकर शिकायत नहीं लिखवाता है कि मेरे साथ शोषण हुआ, क्योंकि उन्हें लगता है कि हिंदुस्तान में ऐसा होता ही नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है'। राखी सावंत का ये बयाने तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए उनको ट्रोल भी होना पड़ रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा पर कई बार निशाना साधा है। जहां उन्होंने लगातार साजिद खान का समर्थन किया। राखी ने शर्लिन पर बयान देते हुए कहा था कि 'ये लोग जानबूझकर पब्लिसिटी स्टंट करना चाहते हैं। साजिद खान उनके कोई नहीं लगते, लेकिन इंसानियत के नाते उसे जिंदगी जी लेने दें। वरना वो आत्महत्या कर लेंगे'।

यह भी पढ़ें: इन बॉलीवुड सितारों ने करियर में की ये बड़ी गलती, आज भी होता है पछतावा

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन