नई दिल्ली

रमेश बिधूड़ी की प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस ने बनाया चुनावी मुद्दा

-बिधूड़ी का कालकाजी सीट पर दो महिला उम्मीदवारों से मुकाबला है

3 min read

नई दिल्ली। पूर्व सांसद और कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए भाजपा के खिलाफ कालकाजी समेत दिल्ली में चुनावी मुद्दा बना दिया है।

दरअसल, रमेश बिधूड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे है ‘लालू ने वादा किया था बिहार की सडक़ों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सडक़ें बना दी हैं. वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सडक़ें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।’ इस बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता भाजपा को सबक सिखा देगी। कांग्रेस के मीडिया व प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि इस तरह की बदतमीज़ी सिर्फ आदमी की घटिया मानसिकता के साथ उसके मालिकों की असलियत बताती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।

पहले बयान पर अड़े, फिर जताया खेद

बयान पर विवाद होने के बाद बिधूड़ी अपने बयान पर अड़े रहे और पत्रकारों से कहा कि प्रियंका गांधी एक वीआइपी खानदान से हैं क्या? एक खानदान की बेटी महिला है और एक साधारण परिवार से निकलने वाली महिला नहीं है? कांग्रेस पार्टी को पहले लालू यादव से माफी मंगवानी चाहिए। पवन खेड़ा को प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी को लेकर माफी मांगनी चाहिए। जिस प्रकार की भाषा का उपयोग ये करेंगे, ईंट का जवाब हमेशा पत्थर से मिलेगा। नेहरू परिवार ने देश को 70 साल में बर्बाद किया है। उस परिवार से देश नफरत करता है। उस परिवार ने देश में धर्मनिरपेक्षता के नाम पर बहुसंख्यक समाज को बर्बाद किया है। इसके कुछ देर बाद रमेश बिधूड़ी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘किसी संदर्भ में मेरे दिए बयान पर कुछ लोग ग़लत धारणा से राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे है। मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था। परंतु फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।’

महिला कांग्रेस ने किया बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा की अध्यक्षता में महिलाओं ने प्रदर्शन कर बिधूड़ी के बयान पर विरोध जताया। लांबा ने कहा कि दिल्ली की धरती नारीशक्ति का सम्मान करती है, जिसने भी नारीशक्ति के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, उसे इस जमीन ने जरूर सबक सिखाया है। रमेश बिधूड़ी की भाषा उनके और उनकी पूरी पार्टी के महिला विरोधी मानसिकता और दुष्चरित्रता को परिभाषित करती है। इसलिए उनके महिला विरोधी बयान के खिलाफ हम सभी कांग्रेसजनों ने उनका पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। कालकाजी की जनता तो उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।

बचाव की मुद्रा में भाजपा

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वायरल वीडियो में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर कहा कि उन्होंने बिधूड़ी का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन समाज में महिलाओं का अपना विशेष योगदान रहता है। उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व बनता है, इस तरह की किसी भी टिप्पणी से बचना चाहिए। कांग्रेस को भी अपना दोगला व्यवहार छोडऩे की जरूरत है। जब हमारी सांसद हेमा मालिनी के बारे में बयान आता है तो वे ताली बजाते हैं।

पहले भी दिए हैं विवादित बयान

रमेश बिधूड़ी ने इससे पहले लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसे संसद की कार्यवाही से हटाया गया। वहीं भाजपा ने तब रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। इससे पहले 2017 में बिधूड़ी ने सोनिया गांधी के इतालवी मूल के होने पर सवाल उठाते हुए उन पर विवादित टिप्पणी कर दी थी।

Published on:
06 Jan 2025 10:25 am
Also Read
View All
दिल्ली मेट्रो यात्रियों की मौज: अब इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी ‘भारत टैक्सी’, घर पहुंचना होगा और भी सस्ता… जानें कैसे करें बुकिंग

18 साल से पहले शादी…पिता ने नाबालिग बेटी को दी धमकी, सुसाइड वाली रात जमकर हुआ था बवाल, पति-पत्नी ने किया कबूल

पाकिस्तान कनेक्शन, बंदूक चलाने का शौक…राम मंदिर का मैप टेलिग्राम से भेजा, जानिए कैसे अब्दुल बना आतंकी

BJP का झंडा RSS के दम पर ही लहराया, राम मंदिर की लड़ाई बनी भाजपा की जीत…आखिर ऐसा क्यों बोले मोहन भागवत?

अयोध्या के ‘अब्दुल’ की जेल में हत्या, बैरक में एक कैदी ने ही…राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोप

अगली खबर