Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro and Redmi Note 11 Pro+: शाओमी कंपनी के नए स्मार्टफोन्स Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ हाल ही में लॉन्च हो गए हैं।
नई दिल्ली। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक है। दुनियाभर में इसके स्मार्टफोन्स के कई यूज़र्स हैं। ऐसे में शाओमी समय-समय पर मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करता रहता है। हाल ही में शाओमी ने 3 नए स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च किए हैं। इनके नाम Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ हैं।
फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है शाओमी के नए स्मार्टफोन्स Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के मुख्य फीचर्स पर।
Redmi Note 11 5G
Redmi Note 11 Pro
Redmi Note 11 Pro+
कीमत, सेल और भारत में उपलब्धता
Redmi Note 11 5G के 4 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,199 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 14,000 रुपये, 6 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,299 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 15,200 रुपये, 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,499 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 17,550 रुपये और 8 जीबी रैम+256 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,699 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 20,000 रुपये है।
Redmi Note 11 Pro के 6 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,599 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 18,700 रुपये, 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,899 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 22,200 रुपये और 8 जीबी रैम+256 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 2,099 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 24,500 रुपये है।
Redmi Note 11 Pro+ के 6 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,899 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 22,200 रुपये, 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 2,099 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 24,500 रुपये और 8 जीबी रैम+256 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 2,299 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 27,000 रुपये है।
इन तीनों स्मार्टफोन्स की चीन में सेल 1 नवंबर से चीन में होगी। भारत में अभी इन तीनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।