नई दिल्ली

BJP का झंडा RSS के दम पर ही लहराया, राम मंदिर की लड़ाई बनी भाजपा की जीत…आखिर ऐसा क्यों बोले मोहन भागवत?

Mohan Bhagwat: मोहन भागवत ने कहा है कि भाजपा के ये अच्छे दिन की सौगात आरएसएस के दम पर ही आई है। हमने राम मंदिर बनने को लेकर आवाज उठाई और जो इस आवाज का हिस्सा बना उसको इसका फायदा मिला। मोहन भागवत ने साफ किया कि संघ ने जो राम मंदिर का आंदोलन चलाया उसका सीधा फायदा भाजपा को मिला।

2 min read

Mohan Bhagwat: देश का सबसे बड़ा संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा की जीत के राज को खोलते हुए साफ शब्दों में कहा कि राम मंदिर के आंदोलन के कारण ही बीजेपी का परचम लहराया है। इस आंदोलन का सीधा फायदा भाजपा को मिला है। 2024 के आम चुनाव के समय जेपी नड्डा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम आरएसएस के बिना भी चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं। इस बात पर संघ कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी दिखाई दी थी। सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि अब भाजपा जो अच्छे दिन के नारे खुद के लिए लगा रही है, इसके पीछे आरएसएस का ही हाथ है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए आरएसएस आगे आई और जिसने इसका साथ दिया, उसे फायदा मिला।

ये भी पढ़ें

‘देश में बाबर के नाम पर नहीं बनेगी मस्जिद,’ नोएडा में हिंदू नेता की चेतावनी…पश्चिम बंगाल कूच करने की तैयारी

भाजपा के लिए कितना मायने रखता है संघ?

भागवत के इस बयान ने साबित कर दिया कि भाजपा के लिए आरएसएस कितना मायने रखता है। ऐसा कहा जा रहा है कि मोहन भागवत ने इस तरह की बात आरएसएस के कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाए रखने के मकसद से कही है। इसके अलावा, भाजपा नेतृत्व के लिए भी यह एक संदेश है कि भले ही दल का विस्तार हो गया है, लेकिन उसका आधार अब भी आरएसएस ही है। आरएसएस और भाजपा के संबंध अकसर सवालों के घेरे में बने रहते हैं। आरएसएस और भाजपा के संबंधों को लेकर अकसर सवाल उठते रहे हैं।

'संघ का काम है सबको एकजुट करना'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अलग राजनीतिक पार्टी है, भाजपा। उसमें बहुत से स्वयंसेवक हैं, लेकिन वह संघ की पार्टी नहीं है। उस पार्टी में सिर्फ स्वयंसेवक हैं और वे अपना काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोगों के पास कोई और काम करने के लिए समय नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमारे यहां माताओं-बहनों से आप बात करेंगे तो वे कहेंगे कि इन्हें घर पर भी ध्यान देने का समय नहीं है। आरएसएस का एक ही काम है कि संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट किया जाए। इसके अलावा हमें कोई और काम नहीं करना है।

हमारा काम किसी को लाभ पहुंचाना नहीं है- Mohan Bhagwat

मोहन भागवत ने कहा कि एक और सवाल पैदा होता है: देश में और भी कई समस्याएं हैं; उनके लिए क्या करेंगे? इस पर संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने कहा था कि संघ कुछ नहीं करेगा और स्वयंसेवक कुछ नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि संघ कार्यकर्ता सभी जरूरी कामों को करने के लिए दिन-रात जुटे रहते हैं, वो भी अपनी आजादी के साथ; वे खुद का काम मनमर्जी से करते हैं। उन पर किसी का नियंत्रण काम नहीं करता। सभी स्वयंसेवकों के बीच सबकी मदद की भूख होती है। हमारे पास एक शक्ति है तो राष्ट्र के लिए भी एक विचार है और उसके अनुसार जो लोग बात करते हैं, उन्हें लाभ होता है। लेकिन हमारा काम किसी को लाभ पहुंचाना नहीं है।

ये भी पढ़ें

‘अफजल गुरु की याद में होगा बम ब्लास्ट,’ दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी…जांच में जुटी एजेंसियां

Also Read
View All

अगली खबर