नई दिल्ली

इन पांच फिल्मों को सलमान खान ने कर दिया था मना, शाहरुख खान और आमिर खान का चमक गया करियर

क्या आप जानते हैं कि सलमान ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट की हैं जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं।

2 min read
Salman Khan Rejected Movies

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं। सलमान की दुनियाभर में करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। उनकी फ्लॉप फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार करती हैं। इसी से आप लोगों में उनकी दीवानगी का अंदाजा लगा सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट की हैं जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। तो चलिए आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताएंगे-

बाजीगर
शाहरुख खान के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'बाजीगर' है। इस फिल्म से शाहरुख लोगों के बीच छा गए थे। लेकिन सलमान ने खुद एक शो में बताया था कि शाहरुख से पहले उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई थी। जब सलमान ने इस बारे में पिता सलीम खान से कहा कि उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये रोल निगेटिव है। जिसके बाद शाहरुख खान को फिल्म मिल गई।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म के लिए भी सलमान खान पहली पसंद थे। लेकिन सलमान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद मेकर्स सैफ अली खान के पास फिल्म का ऑफर लेकर गए लेकिन उन्होंने भी इसे करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद ये फिल्म शाहरुख खान को मिली। आज भी ये फिल्म लोगों की फेवरिट है।

गजिनी
इस फिल्म के लिए आमिर खान पहली पसंद नहीं थे। गजिनी फिल्म में संजय सिंघानिया रोल के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया था। लेकिन सलमान ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आमिर खान को इस फिल्म का ऑफर मिला और ये फिल्म उनके करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

कल हो ना हो
शाहरुख खान और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'कल हो ना हो' में सैफ के किरदार के लिए पहले सलमान खान को अप्रोच किया गया था। लेकिन वह शाहरुख खान के साथ सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहते थे। जिसके बाद सैफ अली खान ने इस रोल को किया। ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी।

चक दे इंडिया
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में 'चक दे इंडिया' फिल्म भी है। इस फिल्म में शाहरुख ने एक हॉकी कोच कबीर का रोल निभाया था। हालांकि, शाहरुख से पहले सलमान को इस फिल्म का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। खबरों की मानें, तो सलमान को फिल्म के टाइटल से आपत्ति थी। उन्हें लगता था कि इससे उनके पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैंस नाराज हो जाएंगे।

Published on:
26 Aug 2021 02:17 pm
Also Read
View All
हिंदू रक्षा दल का सदस्य था सूर्या, असद ने घात लगाकर 7 बार घोंपा चाकू, गाजियाबाद में छात्र की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

Dhanendra Kumar AC blast: 80वां जन्मदिन मनाने लंदन से आया था बेटा, AC ब्लास्ट के समय बाथरूम में थे धनेंद्र कुमार, खुशियां मातम में बदलीं

महिला शूटर-ट्रेनर विवाद में सनसनीखेज दावे, ट्रेनर बोला- मुझे बंधक बनाकर किया अप्राकृतिक यौन कृत्य; शूटर ने लगाया रेप का आरोप

‘बकरा हलाल होते देखा है, आओ दिखाते हैं’: गाजियाबाद में 11वीं के छात्र की हत्या, 5 मुस्लिम युवकों पर आरोप

ईद की रात दिल्ली में खूनी वारदात, सिगरेट मांगने पर 26 साल के युवक की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में