शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने मुखपत्र सामना ने कांग्रेस काी भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाला है, लेकिन विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा, इसके लिए लगातार चर्चा होती रहती है। इसी बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के नाम पर समर्थन कर दिया है क्योंकि मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम में उन्होंने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की है। साल 2022 के रिकैप में संजय राउत ने कहा कि देश और महाराष्ट्र ने केंद्र की सरकार के सौजन्य से सिर्फ धोखा देखा है। इसी बीच राहुल गांधी ने अपनी सच्चाई और साहस की यात्रा शुरू की है, जो नई दिल्ली पहुंच चुकी है।
संजय राउत ने कहा कि "दिल्ली की इस कड़कड़ाती ठंड में राहुल गांधी ने सिर्फ एक टी-शर्ट पहन रखी है। उनकी टी-शर्ट पर बार-बार पूछे गए सवालों का जवाब दिल दहला देने वाला है कि यह सवाल कभी भी गरीब और मजदूर वर्ग से क्यों नहीं पूछा जाता है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "2022 में राहुल गांधी का एक नया अवतार देखा गया। अगर यह 2023 में जारी रहा, तो 2024 में राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।"
राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार: कमलनाथ
इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में कहा था कि "राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश की जनता के लिए करते हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते शनिवार को कहा है कि वह 2024 के चुनाव में राहुल गांधी के पीएम उम्मीदवार के विचार के लिए खुले हैं।
क्षेत्रीय विपक्षी पार्टियों को पसंद करते हैं राहुल गांधी
बीते शनिवार को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इसमें एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि "वह क्षेत्रीय विपक्षी पार्टियों को पसंद करते हैं। उनका सम्मान करते हैं और महसूस करते हैं कि कांग्रेस की भूमिका इन क्षेत्रीय दलों को एक राष्ट्रीय ढांचा प्रदान करना है जहां परस्पर सम्मान हो।"
यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड में राहुल गांधी ने सिर्फ सफेद टी शर्ट क्यों पहनी जानें