नई दिल्ली

कौन हैं वरिष्ठ IPS एसबीके सिंह? जिन्हें बनाया गया दिल्ली का पुलिस कमिश्नर, एक अगस्त को ग्रहण करेंगे कार्यभार

Delhi Police Commissioner: दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ IPS अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया है। आइए जानते हैं कौन हैं एसबीके सिंह?

2 min read
वरिष्ठ आईपीएस एसबीके सिंह बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर। (फोटोः सोशल मीडिया)

Delhi Police Commissioner: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली का अस्थायी पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। एसबीके सिंह मौजूदा पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को रिप्लेस करेंगे। जिनका 31 जुलाई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी एसबीके इस पद का कार्यभार 1 अगस्त से ग्रहण करेंगे और वह जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। एसबीके सिंह फिलहाल होमगार्ड्स के पुलिस महानिदेशक (DG) के पद पर कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें

साहब! मेरी बेटी को बचा लो…घर से फरार हुई युवती तो पुलिस के पास पहुंचे परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

तीन साल बाद दिल्ली को मिला घरेलू कैडर का पुलिस कमिश्नर

दिल्ली में एसबीके सिंह के पुलिस कमिश्नर बनने के साथ ही साल 2022 के बाद से चल रही बाहरी कैडर से दिल्ली पुलिस प्रमुख नियुक्त करने की परंपरा भी समाप्त हो गई है। मौजूदा पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर से थे। जबकि उनके पूर्ववर्ती राकेश अस्थाना गुजरात कैडर से थे। एसबीके सिंह AGMUT काडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। दिल्ली के गृह विभाग ने कुछ समय पहले ही संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति की तारीख की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि उनके कार्यकाल को बढ़ाए जाने की चर्चाएं भी थीं, लेकिन अंततः गुरुवार को उन्हें औपचारिक रूप से विदाई दी गई।

पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को दी गई विदाई पार्टी

दिल्ली के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने गुरुवार को दिल्ली के किंग्सवे कैंप स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में हिंदी में भावुक भाषण दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल को यादगार बताया और कहा कि अब वह अपने पद से सम्मानपूर्वक विदा ले रहे हैं। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। जिनमें उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हैं। विदाई समारोह में संजय अरोड़ा ने अपने 37 सालों की पुलिस सेवा को याद करते हुए अपने सहयोगियों और अधीनस्थ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी।

कौन हैं वरिष्ठ IPS एसबीके सिंह?

वरिष्ठ IPS अधिकारी एसबीके सिंह ने 1986 में दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से भौतिकी (फिजिक्स) में स्नातक किया था। इसके बाद वे भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली के मध्य जिले में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में की। फिर 1992 में उन्हें अरुणाचल प्रदेश में पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया। एसबीके सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। साल 2018 में उन्हें अरुणाचल प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया और फिर 2019 में मिजोरम के डीजीपी बने। 2022 में उन्हें दिल्ली पुलिस में उत्तर रेंज का विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया।

पत्नी भी पुलिस परिवार कल्याण समिति की रह चुकी हैं सदस्य

वरिष्ठ IPS एसबीके सिंह का पुलिस परिवार से गहरा नाता है। उनकी पत्नी सुशी सिंह पुलिस परिवार कल्याण समिति की सदस्य रही हैं। उनके दो बेटियां हैं, जो इस समय अमेरिका में निवास करती हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनने के बाद वरिष्ठ IPS एसबीके सिंह के सामने दिल्ली में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की चुनौती है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एसबीके सिंह अपने इस नए कार्यकाल में राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था को किस तरह दिशा देंगे।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में सीबीआई का बड़ा एक्‍शन, 22 बिल्डरों पर मुकदमा और 47 ठिकानों पर छापेमारी
Also Read
View All
10 महीने की बच्ची की हत्या कर अपहरण की झूठी कहानी गढ़ता रहा पिता, पुलिस पूछताछ में खुला राज

दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में ट्विस्ट! 113 साल पुरानी विरासत के बेदखली आदेश को कोर्ट में दी जाएगी चुनौती

मई में ही ले चुका 10 जानें: दिल्ली-NCR में क्यों ‘बम’ बन रहे AC? इन बड़े हादसों से सीखें बचाव के तरीके और जरूरी टिप्स

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: 60 साल के दिव्यांग चौकीदार को डंडे से पीटा, फिर दो बार कार से कुचलकर मार डाला

शराब के नशे में दोस्त की ईंट से हत्या, दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा घटाकर 8 साल की, जानिए क्यों नहीं माना इसे मर्डर