नई दिल्ली

रिलीज हुआ Shah Rukh Khan की ‘पठान’ का धमाकेदार टीजर! सोशल मीडिया पर मिल रहा ऐसा रिएक्शन

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्म 'पठान' (Pathaan) की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने अपनी फिल्म का नया टीजर जारी कर दिया है, जिसको शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2022, 10:10 AM IST
रिलीज हुआ Shah Rukh Khan की 'पठान' का धमाकेदार टीज
रिलीज हुआ Shah Rukh Khan की 'पठान' का धमाकेदार टीज

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग और सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को उनके फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। शाहरुख कई बड़े प्रोजेक्ट्स 'जवान' (Jawan), 'डंकी' (Dunky) और 'पठान' (Pathaan) जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान ने अपने फैंस को दिवाली पर बड़ा गिफ्ट देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का नया टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर को यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) नाम के एक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। वहीं एक्शन से भरपुर इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, ये टीजर फैन मेड है।


इस टीजर को जारी करते हुए यश राज फिल्म्स ने कैप्शन में लिखा 'इंतजार खत्म हुआ… पठान टीजर रिलीज हो गया', लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये टीजर नकली है। जी हां, ये शाहरुख के फैन की एक हरकत है। दरअसल, इस फैन ने दिवाली के मौके पर शाहरुख के बाकी फैंस को गिफ्ट के तौर पर ये टीजर दिया है।

हालांकि कुछ फैंस इससे नाराज भी नजर आ रहे हैं। वहीं ज्यादातर लोग टीजर की काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फैंस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने का वेट कर रहे हैं, जिसको दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से कर नहीं पाए। शाहरुख की ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: इन बॉलीवुड सितारों ने करियर में की ये बड़ी गलती, आज भी होता है पछतावा


फिल्म में शाहरुख खान के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्रहम (John Abraham) मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। वहीं इन फिल्मों के जरिए शाहरुख पूरे 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं, जिसको लेकर किंग खान के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बता दें कि शाहरुख औक दीपिका की इस फिल्म को पैन इंडिया के तहत हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं ये दूसरी बार होगा जब दीपिका और जॉन एक साथ फिल्म में नजर आएंगे और शाहरुख के साथ तीसरी नडर आने वाली हैं। इस फिल्म से पहले शाहरुख के फिल्म ‘जवान’ रिलीज होगी और फिर 'डंकी'।

यह भी पढ़ें: Ajay Devgn और Sidharth Malhotra की फिल्म 'थैंक गॉड' को दर्शकों ने दिए इतने स्टार!

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन