नई दिल्ली

भाजपा छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला का एक और बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी आप नाकाम रहे, ऐसी उम्मीद नहीं थी

Shehzad Poonawalla You Failed PM Modi: बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए लिखा 'YOU FAILED'। दरअसल, उन्होंने यह बयान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए दिया है।
2 min read
Shehzad Poonawalla PM Modi tweet
भाजपा छोड़ने के बाद शहजाद पुनावाला का एक और बड़ा बयान

Shehzad Poonawalla PM Modi tweet: भारतीय जनता पार्टी छोड़ने वाले शहजाद पूनावाला के एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। इस पोस्ट में उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री जी, आप फेल हो गए हैं। आपसे यह उम्मीद नहीं थी। आप तानाशाही (डिक्टेटरशिप) में फेल हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ये सभी बातें कहीं हैं।

बता दें कि इस वीडियो में शहजाद पूनावाला पहले प्रधानमंत्री के कामकाज पर निराशा व्यक्त करते नजर आते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस से कुछ नहीं सीखा। 12 सालों में भी आप वह नहीं कर पाए, जो कांग्रेस करती आ रही है।' वीडियो में पूनावाला यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप तानाशाही करना नहीं सीख पाए। जिन लोगों ने आपके संवैधानिक पद का अपमान किया और आपकी मां के लिए अपशब्द कहे, उन्हीं लोगों को आप लाइव आकर माफ करने की बात कर रहे हैं।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पूनावाला ने कहा है कि असली तानाशाही क्या होती है आप कांग्रेस और राहुल गांधी से सीखिए। क्योंकि तीन इंस्टाग्राम यूजर ने केरला में उनका अपमान किया तो उन पर केस हो गया। कर्नाटका में अगर राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगते हैं तो उन पर केस जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तानाशाही करने के लिए कांग्रेस ने क्या नहीं किया। इमरजेंसी लगाई, विपक्षी नेताओं और सांसदों को जेल में डाला गया। जब साधु-संत आंदोलन करने निकले, तब इंदिरा गांधी ने उन पर गोलियां चलवाने का काम किया।

संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर भड़के पूनावाला

इसके पहले पोस्ट किए गए वीडियो में शहजाद पूनावाला ने संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे को उठाने और पूरे हिंदू समाज को निशाना बनाने में फर्क होता है। उनके अनुसार, संसद परिसर में जिस तरह का प्रदर्शन किया गया, वह मूर्खतापूर्ण और शर्मनाक था।

पूनावाला ने आरोप लगाया कि राम मंदिर दान घोटाले के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव साधु के वेश में पहुंचे, जबकि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी न तो साधु थे और न ही संत। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आरोपियों का साधु-संतों से कोई संबंध नहीं है, तो प्रदर्शन में भगवा वस्त्रों का इस्तेमाल क्यों किया गया। पूनावाला ने कहा कि किसी मामले को उठाने के नाम पर पूरे हिंदू समाज और भगवा परंपरा को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।

Updated on:
01 Aug 2026 07:23 pm
Published on:
01 Aug 2026 02:30 pm