नई दिल्ली

बीजेपी छोड़ने की गरम चर्चा के बीच शहजाद पूनावाला ने कहा- ताहिर हुसैन को होनी चाहिए फांसी

Shehzad Poonawalla Tahir Hussain statement: बीजेपी छोड़ने की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला ने दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन को मिली उम्रकैद की सजा पर सवाल उठाए हैं। पूनावाला ने कहा कि ताहिर हुसैन को सिर्फ फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए थी।
2 min read
Shehzad Poonawalla Tahir Hussain statement
अदालत से शहजाद पूनावाला ने की फांसी की मांग, फोटो सोर्स- ANI

Shehzad Poonawalla tweet Tahir Hussain death penalty: भारतीय जनता पार्टी छोड़ने और इस्तीफे की तेज होती अटकलों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने 2020 दिल्ली दंगा मामले में आए अदालती फैसले को लेकर तीखा हमला बोला है। पूनावाला ने पूर्व आप (AAP) पार्षद ताहिर हुसैन को मिली उम्रकैद की सजा पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए थी।

'सजा-ए-मौत से कम कुछ नहीं होना चाहिए था'

बता दें कि शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर अभियोजन पक्ष की दलीलों का हवाला देते हुए लिखा है कि पीड़ित की मौत के बाद भी हमला जारी रहा, यह एक सुनियोजित और बेरहमी से की गई हत्या थी। दरअसल, अंकित शर्मा हत्या मामले में जो कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाई है, उससे शहजाद पूनावाला संतुष्ट नजर नहर आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने कोर्ट को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा है कि आदरणीय अदालत ताहिर हुसैन को फांसी पर लटकाया जाना चाहिए था। उससे कम कुछ भी मंजूर नहीं। आखिर सिर्फ उम्रकैद ही क्यों?

AAP नेता समेत 4 को उम्रकैद

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस मामले में पूर्व AAP नेता ताहिर हुसैन के अलावा नाज़िम, कासिम, जावेद और अनस को भी दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन सभी को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी पाया गया। वहीं, इसी केस में सुनवाई का सामना कर रहे छह अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था

'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस' की दलील

शहजाद पूनावाला का यह बयान दिल्ली दंगे के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन को अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद आया है। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से गुहार लगाई थी कि यह अपराध अत्यंत क्रूरता से भरा हुआ है और इसे 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' (दुर्लभ से दुर्लभतम) मामला मानते हुए फांसी की सजा दी जाए।

बीजेपी छोड़ने की अफवाहों के बीच आक्रामक रुख

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में शहजाद पूनावाला के बीजेपी छोड़ने और पार्टी से नाराजगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें गरम थीं। हालांकि, इस तीखे बयान और सीधे कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाने के बाद पूनावाला ने साफ कर दिया है कि वे अपने आक्रामक राजनीतिक रुख को कायम रखे हुए हैं।

Updated on:
31 Jul 2026 07:11 pm
Published on:
31 Jul 2026 07:11 pm