नई दिल्ली

सपा सांसद जया बच्चन ने मोदी सरकार को दिया शाप, कहा- आपके बुरे दिन बहुत जल्द आएंगे

संसद में आज सपा सांसद जया बच्चन आगबबूला हो गईं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा, यहां तक की उन्होंने मोदी सरकार को बुरे दिन आने का शाप भी दे दिया।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2021, 9:04 PM IST
SP MP Jaya Bachchan cursed the government for a bad day
SP MP Jaya Bachchan cursed the government for a bad day

नई दिल्ली। संसद में आज सपा सांसद जया बच्चन आगबबूला हो गईं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा, यहां तक की उन्होंने मोदी सरकार को बुरे दिन आने का शाप भी दे दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के बुरे दिन जल्द ही आएंगे। दरअसल, आज राज्यसभा में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, इसके बाद सपा नेता जया बच्चन ने सरकार पर तीखा हमला किया। जब इस मुद्दे पर चर्चा के लिए जया बच्चन को बुलाया गया तो उन्होंने आते ही कहा 'मैं आपको धन्यवाद नहीं देना चाहती। सपा सांसद ने कहा कि मैं वो दिन भूल नहीं पाती जब आप चिल्लाकर वेल में जाते थे।

सांसदों के निष्कासन पर उठाए सवाल
इस पर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने उन्हें संसद की गरिमा याद दिलाई। इसके बाद जया बच्चन ने अपनी बात फिर से शुरू की। सपा नेता ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। हमें सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है, लेकिन क्या हम आपसे न्याय की उम्मीद कर सकते हैं। सपा सांसद ने पूछा सदन से निष्कासित 12 सांसद जो बाहर बैठे हैं, उनके लिए आप क्या कर रहे हैं।

इस दौरान जया बच्चन को याद दिलाया जा रहा था कि उन्हें नारकोटिक्स बिल पर बोलना है। इस पर सपा सांसद ने कहा कि ये मेरे बोलने का समय है तो कृपया मुझे बोलने दें। हमारे पास चर्चा करने के लिए इतने मुद्दे हैं, लेकिन चर्चा के लिए सिर्फ 3 या 4 घंटे ही मिलते हैं।

इस दौरान जया बच्चन सरकार पर भी जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि अगर आपका रवैया इसी तरह चलता रहा, तो सरकार के बुरे दिन बहुत जल्द आ रहे हैं। जब सपा सांसद को फिर चुप कराने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि आप हमें मत बोलने दीजिए। आप कहें तो हम भी बाकी सदस्यों की तरह सदन से बाहर चले जाएं। या फिर आप लोग हमारा गला ही घोंट दीजिए।

सरकार को दिया बुरे दिन का शाप
सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि किसी के भी दिल में अपने साथियों के लिए और बाहर बैठे सांसदों के लिए कोई सम्मान नहीं है। मैं इस सरकार को शाप देती हूं कि आपके बुरे दिन जल्द ही आएंगे। वहीं सदन से बाहर आकर उन्होंने कहा कि मैं किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहती थी। संसद में जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था।

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन