नई दिल्ली

इजरायल के वैज्ञानिकों का कमाल, अब लार की जांच से गर्भधारण का पता चल सकेगा

जय विज्ञान : अगले साल की पहली तिमाही में कई देशों के बाजार में होगी
less than 1 minute read
• •
Nov 10, 2022
इजरायल के वैज्ञानिकों का कमाल, अब लार की जांच से गर्भधारण का पता चल सकेगा
इजरायल के वैज्ञानिकों का कमाल, अब लार की जांच से गर्भधारण का पता चल सकेगा

येरूशलम. इजरायल के एक स्टार्टअप सैलिगोंस्टिक्स ने लार से महिलाओं के गर्भधारण की जांच करने वाली किट सैलीस्टिक का आविष्कार किया है। किट से 10 मिनट में गर्भधारण की सटीक जानकारी मिल सकेगी। यह 2023 की पहली तिमाही में इजरायल, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका और सउदी अरब के बाजार में उपलब्ध होगी। अब तक गर्भधारण की जांच के लिए रक्त और मूत्र के नमूने की आवश्यकता होती है। कंपनी हिब्रू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने स्थापित की है। सैलिग्नोस्टिक्स के सह-संस्थापक प्रो.आरोन पाल्मन ने कहा कि लार से हार्मोन, वायरस और बीमारियों का आसानी से पता लगाया जा सकता है।

कैसे होगी जांच

महिला को किट का एक हिस्सा मुंह में रखना होगा। इसमें एकत्रित होने वाली लार की किट के माध्यम से जांच होगी। करीब 10 मिनट में गर्भधारण की पुष्टि हो सकेगी। किट पर दो लाइनों का दिखना गर्भधारण का संकेत होगा। कंपनी ने इसे क्रांतिकारी तकनीक बताया है।

300 महिलाओं पर सफल परीक्षण

कंपनी ने दावा किया कि इजरायल में गत वर्ष 300 महिलाओं पर परीक्षण किया गया था। कंपनी ने प्रतिमाह 10 लाख किट बनाने के लिए उत्तरी इजरायल के गलील में फैक्ट्री बनाई है। कंपनी का कहना है कि 2030 तक कपनी का मूल्य 16338 करोड़ रुपए होने की उम्मीद है।

Published on:
10 Nov 2022 11:25 pm
Also Read
View All
भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को मिली नई रफ्तार, राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन और PM मोदी ने व्यापार और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

Delhi Women Safety: सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार से पूछा, 10 बजे के बाद भी महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी के नए ठिकाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा लेआउट प्लान और एफिडेविट

दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर हंगामा, ACP विवेक भगत पर कार्रवाई की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी डिटेन