23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / Delhi Fire: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर ATM में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 3 गाड़ियां

Delhi Fire: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर ATM में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 3 गाड़ियां

Union Bank ATM Fire: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर यूनियन बैंक के ATM में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 23 Nov 2026, 4:43 PM IST

New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर यूनियन बैंक के ATM में लगी आग। (फोटो सोर्स-ANI)

ATM Fire News: दिल्ली में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय हलचल मच गई, जब यूनियन बैंक के एक ATM में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया।

ATM से उठती आग की लपटों से मची हलचल

जानकारी के मुताबिक, आग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर लगे यूनियन बैंक के ATM में लगी। रेलवे स्टेशन के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में ATM में आग लगने की खबर से इलाके में हलचल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई।

इसके बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में जुट गए। स्टेशन के बाहर होने के कारण इस घटना पर लोगों की नजर भी बनी रही।

तीन दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। तीन गाड़ियों के साथ टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। ATM में आग किस वजह से लगी, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक जगहों पर लगे ATM और बिजली से जुड़े उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। खासकर रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त इलाके में ऐसी घटना होने से आसपास मौजूद लोगों की चिंता बढ़ सकती है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम मौके पर आग बुझाने में जुटी है।

समाचार अपडेट किया जा रहा है…