नई दिल्ली

विज्ञान-प्रौद्योगिकी में पढ़ाई व करियर बनाने में बेटियों का बढ़ रहा रुझान

-उत्तर प्रदेश टॉप पर राजस्थान की बेटियां चौथे और एमपी पांचवे नंबर पर -विज्ञान ज्योति कार्यक्रम: पांच साल में 300 जिलों से 80 हजार से अधिक बेटियों को लाभ

2 min read

शादाब अहमद

नई दिल्ली। देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। विज्ञान-प्रौद्योगिकी में पढ़ाई व करियर बनाने के लिए बेटियों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार की विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। इससे 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 300 जिलों से 80 हजार से अधिक बेटियों को लाभ हुआ है। विज्ञान के क्षेत्र में साल-दर-साल बेटियों की संख्या बढ़ रही है। इस मामले में उत्तर प्रदेश की बेटियां देश में टॉप पर है, जबकि राजस्थान चौथे नंबर पर बना हुआ है।

दरअसल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय 2019-20 से मेधावी लड़कियों को स्टीम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में उच्च शिक्षा एवं करियर को आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम चला रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टीम) में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। पिछले तीन साल के दौरान उत्तर प्रदेश की 5353 बेटियों ने इसका लाभ उठाकर विज्ञान-प्रौद्योगिकी में पढ़ाई व करियर को चुनकर देश के अन्य राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में राजस्थान चौथे और मध्यप्रदेश पांचवे नंबर पर है। वहीं छत्तीसगढ़ में 3202 बेटियों ने इस योजना को अपनाया है।

250 से अधिक संस्थान सम्मिलित

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इस कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों को शामिल किया हुआ है। इसमें विश्वविद्यालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, सीएसआईआर प्रयोगशालाएं और अन्य प्रतिष्ठित संगठन शामिल हैं। लड़कियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के अभियान में यह ज्ञान भागीदार के रूप में कार्य करते हैं।

-पूरे वर्ष की गतिविधियां और उनकी मॉनीटरिंग

-व्यावहारिक अनुभवात्मक शिक्षण सत्र

-वैज्ञानिक रोल मॉडल से बातचीत

-अनुसंधान एवं विकास, औद्योगिक प्रयोगशालाओं का दौरा

-करियर मार्गदर्शन कार्यशालाएं

-छात्रा-अभिभावक परामर्श सत्रों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रतिभा पूल को निरंतर जारी रखना

ऐसे बढ़ती गई संख्या वर्षवार

वर्ष बेटियों की संख्या
2022-23 17866
2023-2423642
2024-25 29443

प्रदेशवार विज्ञान में पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित की गई छात्राओं की संख्या

प्रदेश2022-23 2023-24 2024-25 कुल
उत्तर प्रदेश1285150225665353
महाराष्ट्र1001149617094206
गुजरात 785170315674055
राजस्थान920126317123895
मध्यप्रदेश961 1273 13853619
Published on:
21 Mar 2025 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर