नई दिल्ली

इस एक्ट्रेस के साथ Uber ड्राइवर की बदतमीजी! पहले अंधेरे में रोकी गाड़ी और फिर….

हाल में एक्ट्रेस मानवा नाइक (Manava Naik) के साथ एक ऊबर ड्राइवर ने बदतमीजी की है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ड्राइवर के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है और सभी महिलाओं को भी आगाह किया।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2022, 4:23 PM IST
इस एक्ट्रेस के साथ Uber ड्राइवर की बदतमीजी
इस एक्ट्रेस के साथ Uber ड्राइवर की बदतमीजी

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर मानवा नाइक (Manava Naik) ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि एक ऊबरकैब ड्राइवर (Uber Cab Driver) ने उनके साथ बदतमीजी की है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उस ड्राइवर ने पहले उनके साथ बदतमीजी से बात की और फिर किसी अंधेरी जगह पर गाड़ी रोक दी। मानवा ने अपने ट्वीट में बताया कि ड्राइवर ने बदतमीजी से बात करते हुए उनसे कहा कि 'तू भरेगी क्या 500 रुपये?'। इसके बाद उसने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लिखा कि 'रात 8.15 पर उन्होंने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से यह कैब पकड़ी थी'।

एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि 'जैसे ही वो कैब में बैठी उसी समय ड्राइवर ने फोन पर किसी से बात करना शुरू कर दिया। इस बाद मानवा ने विरोध किया और ऐसा करने पर ड्राइवर उल्टा एक्ट्रेस पर ही भड़क गया, जिसके बाद उसने रेड लाइट तोड़ दी'। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि 'जब उसको पुलिस ने रोका तब एक्ट्रेस ने ऑफिसर्स से कहा कि वो गाड़ी को जाने दें, क्योंकि पहले ही गाड़ी की फोटो खींची जा चुकी थी'।

यह भी पढ़ें: 'मैं उस पैसे को जला दूं, फाड़ू दूं, नाच में लुटाऊं...', भड़के Salman Khan ने किसी को दिया ये दो टूक जवाब?


मानवा ने आगे बताया कि 'उसको फोन पर बात करने से मना करने के लिए ड्राइवर उनके साथ बदतमीजी से बात करने लगा था। उनसे कहा तू भरेगी क्या 500 रुपये? इसके बाद एक्ट्रसे ने उसको रोक। इसके बाद ड्राइवर ने कहा रुक तेरे को दिखाता हूं मैं। ड्राइवर ने बीकेसी के जियो गार्डन के पास अंधेरे इलाके में गाड़ी रोकने की कोशिश की, जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन जाने की बात कही'। मामला जब तेजी से तूल पकड़ने लगा तब मानवा ने तेज-तेज चिल्लाना शुरु कर दिया।


इसके बाद वहां से गुजर रहे 2 बाइक वालों और एक रिक्शा चालक ने ऊबर कैब का पीछा किया और उसको घेर कर रोल लिया। साथ ही मानवा को गाड़ी से बाहर निकाला। मानवा ने ये पूरी घटना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 'वे सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना के बाद से बहुत ज्यादा डरी हुई हैं'। इतना ही नहीं उन्होंने बाकी महिलाओं से भी सुरक्षित और सतरक रहने की अपिल की है।

यह भी पढ़ें: अगले साल डबल डोज लेकर आ रहे हैं 'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan'

Published on:
Also Read
View All
‘वोट चोरों’ के खिलाफ शुरू हुआ नया महाभारतट, तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए शकुनि के खेल का किया जिक्र

‘मोदी-शाह भी नहीं बचेंगे’, राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘वोट चोरी’ पर ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा जेल

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

‘SIR के कारण बंगाल को नुकसान हुआ’, ममता बनर्जी का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने वोटों की गिनती प्रभावित की

‘मोदी जी की जान ज्ञानेश कुमार में है’, राहुल गांधी ने हाथ में ‘तोता’ लेकर वोट चोरी के खिलाफ किया प्रदर्शन