नई दिल्ली

सवा लाख रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेरा, कभी भी कर सकते हैं हमला

यूक्रेन और रूस ( Ukraine vs Russia War 2022 ) के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सवा लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों ने तीन तरफ से यूक्रेन को घेर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि, रूस किसी भी वक्त हमला कर सकता है। दूसरी तरफ अमरीका ने भी अपने नागरिकों से तुरंत यूक्रेन छोड़ने को कहा है।

2 min read
(फोटो सोर्स: पत्रिका)

यूक्रेन और रूस ( Ukraine vs Russia War 2022 ) के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है कि रूस की ओर से किसी भी वक्त हमला किए जाने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल इस संभावना के पीछे भी तीन अहम कारण है। पहला सवा लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेर लिया। दूसरा यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर दावा किया है कि रूस 16 फरवरी को हमला कर सकता है और तीसरा अमरीका ने अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने को कहा है। ऐसे में ये संभावना प्रबल हो गई है, रूसी किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

रूस और यूक्रेन के बीच किसी भी वक्त जंग छिड़ सकती है। यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख 30 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक तैनात हो गए हैं। यही नहीं रूस ने यहां पर अपने टैंक, भारी हथियार और मिसाइलें भी तैनात कर दी हैं। रूस ने यूक्रेन को तीन ओर से घेर लिया है।

यह भी पढ़ें - युद्ध के हालात के बीच यूक्रेन में फंसे 20 हजार भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा करते हुए कहा कि कल यानी 16 फरवरी को रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किया जा सकता है।

अमरीका और यूरोपीय देशों की ओर से रूस पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, रूस पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। अमरीकी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते यूक्रेन सीमा पर 1 लाख रूसी सैनिकों के तैनात होने की जानकारी दी थी, लेकिन अब उनका कहना है कि यूक्रेन सीमा पर रूस के 1 लाख 30 हजार से ज्यादा सैनिक डटे हुए हैं। इनमें से 1.12 लाख सेना और 18 हजार जवान नौसेना और वायुसेना के हैं।


रूस ने यूक्रेन को तीन इलाकों से घेरा है। इनमें पूर्वी यूक्रेन जहां 2014 से ही रूसी सैनिक तैनात है, इसके अलावा दक्षिण में क्रीमिया और उत्तर में बेलारूस की ओर से घेरा है। वहीं, रूस ने यूक्रेन के साथ लगती सीमा पर भी सैनिक तैनात कर दिए हैं।


रूस से तनाव के बीच यूक्रेन को जिन देशों का साथ मिला है वो हैं अमरीका, ब्रिटेन और कुछ यूरोपीय देश। इसके साथ ही NATO भी यूक्रेन के पक्ष में है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेस्की रेजनीकोव ने ट्वीट कर बताया है कि अभी तक 1,500 टन की सैन्य सामग्री मिल गई है। इसमें हथियार, ग्रेनेड और गोला-बारूद जैसी सैन्य सामग्री शामिल है।

यह भी पढ़ें - Patrika Opinion: यूक्रेन पर तनातनी पूरी दुनिया के लिए खतरा

Updated on:
11 Jul 2025 05:31 pm
Published on:
15 Feb 2022 11:04 am
Also Read
View All