नई दिल्ली

सहारनपुर के गंगोह में गश्त पर निकली पुलिस टीम ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि ये सभी वो लोग हैं जिनसे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। इसलिए इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
2 min read
saharanpur crime
पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में ( फोटो सहारनपुर पुलिस )

UP Crime सहारनपुर के गंगोह कस्बे में गश्त पर निकली पुलिस टीम ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को थाने लाकर इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन रहे थे। अब इन्हे पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस ने बताई गिरफ्तारी की ये वजह

पुलिस का कहना है कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में चेकिंग और गश्त तेज कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सहारनपुर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। पुलिस का कहना है कि इसी के मद्देनजर ने चेकिंग अभियान चल रहा है। संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है। इसी क्रम में ऐसे लोगों की भी निगरानी की जा रही है जो कानून व्यवस्था या शांति व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसी को तहत गंगोह कस्बे से पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को गिरफ्तार करके पुलिस थाने लाई और फिर इनकी फोटो ग्राफी कराकर शांति भंग की आशंका में इनका चालान कर दिया।

ये हैं पकड़े गए आरोपी ( UP Crime )

मोनू पुत्र जगपाल निवासी ग्राम फतेहपुर ढोल्ला थाना गंगोह जिला सहारनपुर, मुबारिक उर्फ भूरा पुत्र जाकिर निवासी मौहल्ला गुजरान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर, महराज पुत्र जाहिद निवासी मौहल्ला गुजरान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर, कौशर पुत्र जाहिद निवासी मौहल्ला गुजरान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर, सचिन पुत्र नरेश निवासी होली चौक लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर, अकरम पुत्र फयमुद्दीन निवासी मौहल्ला गुलाम साबिर कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर, शमीम पुत्र फयमुद्दीन निवासी मौहल्ला गुलाम साबिर कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर, आमिर पुत्र मन्जूरा निवासी ग्राम जोगीपुरा हमजागढ़ थाना गंगोह जिला सहारनपुर, सलमान पुत्र तहसीन निवासी मौहल्ला छत्ता कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर, विनोद कुमार उर्फ संजय पुत्र रलू निवासी ग्राम बासदेई थाना गंगोह जिला सहारनपुर, अनुज कुमार पुत्र इशम सिह निवाली ग्राम फतेहपुर ढोल्ला थाना गंगोह जिला सहारनपुर, विजयपाल पुत्र पीतम सिह निवासी ग्राम फतेहपुर ढोल्ला थाना गंगोह जिला सहारनपुर, अंकित पुत्र मागेराम निवासी ग्राम फतेहपुर ढोल्ला थाना गंगोह जिला सहारनपुर, सावन पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम फतेहपुर ढोल्ला थाना गंगोह जिला सहारनपुर, मगल सिह पुत्र मुल्तान सिह निवासी ग्राम फतेहपुर ढोल्ला थाना गंगोह जिला सहारनपुर।

    Updated on:
    07 Apr 2026 11:15 pm
    Published on:
    07 Apr 2026 11:15 pm
    Also Read
    View All
    परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

    ‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

    ‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

    स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

    DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त