
बाइक पर स्टंट करता युवक ( फोटो स्रोत सहारनपुर पुलिस)
UP Police अगर आप भी बाइक पर स्टंटबाजी करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करना और फिर फोटो और वीडियो वायरल करना सहारनपुर के एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक को सीच कर दिया और युवक को भी न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पहले युवक ने स्टंटबाजी के फोटो सोशल मीडिया पर जारी किए थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पुलिस एक्शन मोड़ में आई। आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने अपनी तरफ से फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पहले फोटो स्टंटबाज युवक की ओर से जारी किए गए थे, जिनमें वह स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद दूसरी फोटो पुलिस की ओर से जारी की गई, जिसमें स्टंटबाज युवक पुलिस थाने में खड़ा है उसकी बाइक भी वहीं पर है। एक तरह से वह माफी मांग रहा है और जैसे कह रहा कि मुझसे गलती हो गई है। इस तरह पुलिस ने आरोपी युवक के फोटो का जवाब सोशल मीडिया पर उसी के अंदाज में दिया है।
ऐसा करके पुलिस ने एक संदेश देने की कोशिश की है। पुलिस ने उन युवकों को और बाइकर्स को संदेश दिया है जो सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करने लगते हैं और लोगों की परवाह नहीं करते। ऐसे लोग नहीं सोचते कि उनके इस कृत्य से दूसरे लोगों को हानि पहुंच सकती है किसी की जान को खतरा पैदा हो सकता है। पकड़े गए आरोपी युवक ने अपना नाम जुबेर पुत्तीर दिलशाद निवासी गांव बालू बताया है। तीतरों थाना पुलिस ने ही इसके खिलाफ कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर जिला पुलिस की सोशल सेल की ओर से इस कार्रवाई सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि कोई भी व्यक्ति अगर सार्वजनिक स्थल पर स्टंट करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Updated on:
07 Apr 2026 10:53 pm
Published on:
07 Apr 2026 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
