नई दिल्ली

वीडियो जारी करके ली बहन की हत्या की जिम्मेदारी! बोला मैने मारी गोली

युवती कथित प्रेमी के साथ चली गई थी। इससे गुस्साए भाई ने युवती को पुलिस अभिरक्षा में ही गोली मार दी थी। युवती की मौत के बाद अब आरोपी ने सरेंडर किया है।

2 min read
घटना की जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

UP Crime : सहारनपुर के रहने वाले मोंटी राणा ने एक वीडियो जारी करके अपनी बहन की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस के लिए बनाई गई इस वीडियो में मोंटी राणा ने कहा है कि, ''मैने ही अपनी बहन की गोली मारकर हत्या की है, परिवार का कोई और सदस्य इसके लिए जिम्मेदार नहीं है, मैं सरेंडर कर दूंगा''

ये भी पढ़ें

UP Crime दो साल की मासूम को घर से ही उठा ले गई भिखारिन! आगे चलकर भीख मंगवाने की थी प्लानिंग

जानिए क्या है वीडियो में

पत्रिका वीडियो की पुष्टि नहीं करती लेकिन यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हत्यारोपी मोंटी राणा ने यह भी कहा है कि बहन को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी इसलिए गुस्से में गोली मार दी। वीडियो के अंत में मोंटी ने कहा कि वह सरेंडर कर रहा है। इस वीडियो के माध्यम से मोंटू ने यह मैसेज देने का प्रयास किया कि उसकी बहन की हत्या के लिए परिवार का कोई भी और व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है। बहन को सिर्फ उसने गोली मारी है। अपने भाई को भी बचाते हुए मोंटी ने वीडियो में कहा है कि परिवार के सभी लोग उसे रोक रहे थे। भाई को भी कुछ नहीं पता है सिर्फ वह बहन की हत्या के लिए जिम्मेदार है।

जनिए पूरी घटना

यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ी की है। इसी गांव की रहने वाली एक लड़की मोहम्मदपुर कंधेला गांव के रहने वाले एक लड़के के साथ चली गई थी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था और पुलिस अभिरक्षा में उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में पुलिस अभिरक्षा में ही लड़की को गोली मार दी गई थी। घायल हालत में युवती को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। प्रथम दृष्टया इस घटना में युवती के दोनों भाईयों के नाम आ रहे थे लेकिन अब मोंटी राणा ने वीडियो वायरल करके बहन की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

वीडियो वायरल करके किया सरेंडर

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मोंटी राणा ने पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से इसे जेल भेज दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में पहले दोनों भाइयों का नाम आ रहा था। आरोप था कि जब पुलिस युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थी तो दोनों भाइयों ने उसे पुलिस अभिरक्षा में ही गोली मार दी। घायल हालत में युवती को ऋषिकेश एम्स भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

Published on:
26 Mar 2026 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर