नई दिल्ली

नोएडा में टंकी फुल कराकर भाग रहे थार चालक ने बाइक को टक्कर मारी, कई किलोमीटर तक घसीटा

इस घटना में घायल हुए बाइक सवार सेल्समैन को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी के गिरफ्तार कर महिंद्र थार को जब्त कर लिया है।

2 min read
वायरल सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वरी ( वीडियो ग्रैब)

UP Crime ग्रेटर नोएडा की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। महिंद्रा थार ( Mahindra thar ) के स्वामी ने पेट्रोल पंप से 4400 रुपये का तेल डलवाया और बिना पैसे दिए भागने लगा। सेल्समैन ने अपनी बाइक इसके पीछे दौड़ा दी। ऑवरटेक करके रोकने की कोशिश की तो महिंद्रा थार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार के नीचे फंसी बाइक तो कई किलोमीटर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। बाद में घेराबंदी करके पुलिस ने 22 वर्षीय थार चालक को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिखे आपत्तिजनक शब्द, FIR दर्ज अब लिखने वालों की तलाश

सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार के नीचे चिंगारियों से आग का गोला बना हुआ है। यह वही बाइक बताई जा रही है जो कार के नीचे फंसी हुई थी। इस सीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद इस मामले में अब पुलिस ने कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी रौंगटे खड़े कर देने वाला है। इस घटना ने साफ कर दिया है कि चमक-धमक के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार नहीं है। जिस व्यक्ति की जेब में तेल के 4400 रुपये नहीं हैं उसे भी थार में चलना है। इसी दिखावे ने दो लोगों की जिंदगी दांव पर लगा दी। इस घटना में सेल्समैन में बाल-बाल बचा जबकि थार चालक अब जेल के सलाखों के पीछे होगा। इस दौरान जब थार चालक 4400 रुपये के लिए सड़क पर कार को दौड़ा रहा था तो उस समय कोई निर्दोश व्यक्ति जिसका इस पूरी घटना से कुछ भी लेना-देना नहीं था वो भी चपेट में आ सकता था।

ये है पूरा मामला

नोएडा के रहने वाले 22 वर्षीय युवक हर्ष ने धूम मणिकपुर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप से थार में 2400 रुपये का तेल डलवाया। इसके बाद उसने ऑनलाइन पेमेंट का बहाना किया और भागने लगा। इस दौरान भागती हुई कार को देखकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी कुलदीप ने बाइक से थार का पीछा शुरू कर दिया। नेशनल हाइवे 91 पर जब सेल्समैन ने ऑवरटेक करके थार को रुकवाने की कोशिश की तो थार ने इसे टक्कर मार दी। बाइक कार के नीचे फंस गई। इसके बाद युवक ने कार दौड़ा दी। सड़क पर घर्षण की वजह से बाइक में आ ग लग गई। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है उसमें साफ दिख रहा है कि बाइक में आग लग गई है।

चिल्लाते रहे लोग ( UP Crime )

इस घटना को देखने वाले भी सन्न रह गए। बाइक कार के नीचे फंसी हुई थी और उसमें चिंगारियों की वजह से आग निकल रही थी। जब पुलिस को इस घटना का पता चला तो नाकाबंदी की गई। फिल्मी अंदाज में पुलिस ने आरोपी को लुहारली टोप प्लाजा के पास हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना में सेल्समैन कुलदीप घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। उधर इस मामले में कार चला रहे हर्ष के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
28 Feb 2026 10:29 am
Published on:
28 Feb 2026 10:01 am
Also Read
View All

अगली खबर