नई दिल्ली

अपहरण के आरोपियों को पंचायत में लगाए गए जूते, कटवाए गए बाल, वीडियो वायरल

तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज है जिसमें पुलिस जांच कर रही है। अब घटना के दस दिन बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और आरोपियों को जूते मारने के साथ-साथ इनके बाल कटवाए गए।
2 min read
Saharanpur news
पंचायत में बाल काटता युवक और कान पड़कर बैठे तीनों आरोपी मौजूद गांव के लोग ( फोटो श्रोत ग्रामीण)

UP Crime : सहारनपुर की एक पंचायत में तीन युवकों को कथित रूप से जूते लगाए गए, गालियां दी गई और फिर इनके बाल भी कटवाए गए। इन तीनों पर गांव की ही दो नाबालिग लड़कियों को भगाने का आरोप है। इन आरोपों में FIR दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसी बीच गांव में पंचायत बुलाकर इन तीनों को सार्वजनिक रूप से सजा दी गई। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर एक और FIR दर्ज की है।

दतौली रांघड़ की घटना ( UP Crime )

घटना सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दतौली रांघड़ की बताई जा रही है। पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन पुलिस क्षेत्राधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि जब वायरल वीडियो की जांच की गई तो वीडियो दतौली रांघड़ गांव की पाई गई। इसी गांव के तीन युवकों पर गंव की दो ही नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। FIR दर्ज है। अब गांव में पंचायत बुलाकर सार्वजनिक रूप से आरोपियों को सजा सुनाए जाने की घटना सामने आई है।

अब कथित पंचों के खिलाफ होगी कार्रवाई ( UP Crime )

पुलिस ने इस मामले में एक और FIR दर्ज की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि वीडियो के आधार पर बाल काटने वाले और जूते मारने वाले आरोपियों के आलावा पंचायत में अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है। जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अन्य लोगों की भी पहचान कराई जा रही है। गांव में पंचायत करने और सार्वजनिक रूप से आरोपियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
08 Apr 2026 11:11 pm
Published on:
08 Apr 2026 11:11 pm
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त