नई दिल्ली

मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर पर गिरा पांच साल का मासूम, मौके पर मौत परिवार में मचा कोहराम

Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत CahtGPT )

UP News मुजफ्फरनगर की यह घटना आपके रोंगटे खड़े कर देगी। यहां घर के बाहर खेल रहा एक मासूम गली में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि जिसने भी देखा सन्न रह गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

गली में खुले में रखा था ट्रांसफार्मर ( UP News )

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने बताया कि दुर्घटना जानसठ थाना क्षेत्र की है। पांच वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते गली में रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से टच हो गया। यह ट्रांसफार्मर खुले में रखा हुआ था। इस कारण बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता चलने पर परिवार के लोग बच्चे को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग बच्चे के लेकर वापस गांव आ गए और पॉवर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नाराजगी जताई।

दुर्घटना के लिए जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिवार वालों को शांत किया। भरोसा दिलाया कि इस दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घंटों की मशक्कत के बाद परिवार के लोग शांत हो सके। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। इस दुखद घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आप भी रहें सावधान

अगर आपके घर के पास भी कोई ऐसा बिजली का ट्रांसफार्मर है जो नीचे ही रखा है जिसके चारों तरफ कोई भी जाल नहीं बनाया गया है तो उसकी शिकायत तुरंत पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से करें ताकि इस तरह दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके। इसके लिए समय रहते सजग हो जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही अपने बच्चों को भी बताए कि अगर बिजली का ट्रांसफार्मर है या जर्जर बिजली लाइन है तो उससे दूर रहें।

Updated on:
09 Apr 2026 10:43 pm
Published on:
09 Apr 2026 10:43 pm
Also Read
View All
परीक्षा सुधार के लिए टास्क फोर्स पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जयराम रमेश बोले- राधाकृष्णन कमेटी की 101 सिफारिशों का क्या हुआ?

‘अगर मैं नाच नहीं सकती, तो यह मेरी क्रांति नहीं!’ NEET आंदोलन में उभरा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का चर्चित चेहरा

‘ये ट्रेंड ठीक नहीं है’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बयान, विपक्ष को बताया आंदोलनजीवी

स्पोक्सपर्सन के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया- विदेश मंत्रालय ने CJP प्रोटेस्ट पर वायरल दावे का किया फैक्ट-चेक

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त