नई दिल्ली

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ईमानदारी, ज्वैलरी से भरा बैग लौटाया

दंपति मेरठ में बैग भूलकर मोदीनगर चला गया था। दो घंटे बाद वापस लौटा तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बैग लौटाया।
less than 1 minute read
Meerut Police
ज्वैलरी से भरा बैग लौटाते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी ( फोटो स्रोत मेरठ पुलिस)

UP Police मेरठ में ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने ईमानदारी की नजीर पेश की है। मेरठ से मोदीनगर जा रहे एक दंपति का ज्वैलरी और कीमती सामान व कपड़ों से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। दो घंटे बाद मोदीनगर से जब दंपति वापस लौटा तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने इनका ज्वैलरी से भरा बैग वापस लौटा दिया।

मोदीनगर जाकर दंपति को याद आया बैग

मोदीनगर पहुंचने पर दंपति को अपना बैग खो जाने का पता चला। इसके बाद दंपति मोदीनगर से वापस मेरठ लौटा और मेट्रो प्लाज़ा चौराहे पर बैग की तलाश करने लगा। यह बैग ट्रैफिक पुलिसकर्मी के पास था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी समझ गया कि यह वही दंपति हैं जिसका बैग खोया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी चाहता तो इसे अपने पास रखत सकता था लेकिन उसने ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई और दंपति को अपने पास बुलाकर उनका ज्वैलरी से भरा बैग वापस कर दिया।

ट्रेन पकड़ने के चक्कर में भूल गए थे बैग ( UP Police )

यह दंपति मेरठ से मोदीनगर जा रहा था। ट्रेन पकड़ने के चक्कर में ई-रिक्शा से जल्दी-जल्दी उतरते हुए दंपति स्टेशन की ओर बढ़ गया और बैग ई-रिक्शा में ही छूट गया। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल विजय सिंह को ई-रिक्शा में छोड़ा गया बैग मिला तो उन्होंने उसे अपने पास रख लिया। इस घटना के करीब दो घंटे बाद दंपति घबराए हुए अवस्था में चौराहे पर पहुंचा और पूछताछ करने लगा। इस दौरान हैड कांस्बेटल ने उन्हे अपने पास बुलाया और बैग में सामान के बारे में पूछा। फिर उनके सामने ही बैग खोला गया। दंपति ने जो-जो सामा और ज्वैलरी बताई वह सभी बैग के अंदर से निकली। इस तरह संतुष्ट होने पर हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बैग दंपति को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

Updated on:
02 Apr 2026 11:59 pm
Published on:
02 Apr 2026 11:58 pm