नई दिल्ली

चिनाब और अंजी पुल पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत

इस खंड पर गति बढऩे से जम्मू क्षेत्र से कश्मीर घाटी की ओर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में तेजी आएगी और यात्रा समय कम करने में मदद मिलेगी। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
less than 1 minute read
Vande Bharat

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रेल संपर्क के लिए अहम श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल रेलखंड पर अब ट्रेनों की रफ्तार बढ़ गई है। 111 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर अधिकतम अनुमत गति 75 से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। शुक्रवार को बढ़ी हुई रफ्तार का सफल परीक्षण किया गया। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब और देश के पहले केबल-स्टे रेल पुल अंजी पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर किया।

यह रफ्तार बढ़ोतरी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस खंड पर गति बढऩे से जम्मू क्षेत्र से कश्मीर घाटी की ओर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में तेजी आएगी और यात्रा समय कम करने में मदद मिलेगी। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यात्रियों को क्या फायदा

गति बढऩे का सीधा असर कटरा से बनिहाल के बीच यात्रा समय पर पड़ेगा। इसके अलावा ट्रेनों का परिचालन अधिक सुचारु होगा और समयपालन बेहतर करने में मदद मिलेगी। रेलवे के मुताबिक इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Updated on:
03 Oct 2026 10:35 am
Published on:
03 Oct 2026 10:34 am