पिछले दो दिन से दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम में बदलाव आया है। अब मौसम विभाग ने बरसात की आशंका जताई है।
Weather Update : दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। पिछले एक सप्ताह से लग रहा था कि सर्दियां खत्म हुई और गर्मियां आ गई हैं लेकिन सर्दियों के जाते-जाते मौसम ने एक बार फिर से अंगड़ाई ले ली है। मौसम में हो रहे बदलावों और उतार-चढ़ान के बीच अब मौसम विभाग के जानकारों ने दिल्ली एनसीआर में 18 फरवरी को कई इलाकों में हल्की बारिश ( Rain ) होने की आशंका जताई है।
पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव चल रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ओर से दिल्ली एनसीआर की तरफ मौसम में बदलाव हुआ है। सहारनपुर में सोमवार तड़के हैरान कर देने वाला मौसम था। यहां कुछ इलाकों में धूप निकल रही थी और कुछ इलाकों में घना कोहरा आ गया था। सुबह के घने कोहरे को देखकर लोग हैरान रह गए। ऐसा ही मौसम में दिल्ली एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिला। अब इस बदलाव के बाद मौसम विभाग ने 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बरसात होने की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। यह भी कहा कि इस बदलाव मौसम के तापमान में अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन मामूली रूप से बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास होगा लेकिन दोपहर के समय धूप की वजह से गर्मी का अहसास होगा। सुबह-दोपहर-शाम और रात के तापमान में अंतर आएगा जो बीमार कर सकता है। ऐसे में बच्चों और बूढ़ों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तर भारत में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती ही। इसके साथ ही वेस्ट यूपी के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर और आस-पास कि इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि बरसात होगी लेकिन इसका असर तापमान पर अधिक नहीं पड़ेगा। थोड़ा बहुत ही फर्क पड़ने की उम्मीद है।