
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने देशभर में खाली पड़े स्वीकृत सरकारी पदों को भरने को लेकर ‘मेरी डिग्री का क्या’ अभियान की शुरुआत की।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने इसको लेकर वेबसाइट लांच कर बताया कि देश में भीषण बेरोजगारी से देश का युवा त्रस्त हो चुका है और नौकरियों की कमी के कारण युवा हताशा से भर चुका हैं। प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां लगातार कम हो रही है और देशभर सरकारी कि नौकरियों में 50.05 लाख से अधिक पद खाली होने के बावजदू भी भर्तियां नहीं निकालती है। देश का युवा डिग्रियों के बावजदू भी दर-दर भटकने को मजबूर है।
सरकार इन खाली पड़े स्वीकृत पदों को भरकर सरकार युवाओं को रोजग़ार देकर स्कूल और अस्पताल जैसी सरकारी सुविधाओं में भी मूलभूत सुविधाओं में सुधार कर सकती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर अभियान प्रारंभ किया है। इसके ठीक एक साल बाद यदि यह पद नहीं भरे जाते हैं तो युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का घेराव किया जाएगा।