नई दिल्ली

Indepencence Day 2026: गुजरात एजुकेशन सोसायटी से जुड़े स्कूल के कार्यक्रम में जोया हसन को नहीं देने दिया गया भाषण

Delhi School Independence Day Controversy: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय में JNU प्रोफेसर ज़ोया हसन का कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों मचा बवाल।
2 min read
professor zoya hasan
स्वतंत्रता दिवस 2026: सुरक्षा कारणों का हवाला देकर प्रो. ज़ोया हसन को स्कूल में भाषण देने से रोका गया। (फोटो सोर्स-@OpIndia_com)

Zoya Hasan News:दिल्ली के लोधी एस्टेट में मौजूद मशहूर सरदार पटेल विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का एक बड़ा प्रोग्राम आखिरी मौके पर कैंसिल करना पड़ा। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की रिटायर्ड प्रोफेसर और जानी-मानी पॉलिटिकल एक्सपर्ट जोया हसन को इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनाकर बुलाया गया था। उन्हें यहां तिरंगा फहराना था और बच्चों को भाषण देना था, लेकिन ऐन मौके पर सुरक्षा और राजनीतिक कारणों का हवाला देकर उन्हें स्कूल आने से रोक दिया गया।

सुबह 8:30 बजे अचानक क्या बदला?

प्रोफेसर जोया हसन को स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से हफ्तों पहले ही न्योता भेजा गया था। उन्हें 15 अगस्त से ठीक पहले 'विविधता का महत्व' (Why Pluralism Matters) टॉपिक पर बच्चों से बात करनी थी। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके पास एक मैसेज आया कि माहौल ठीक नहीं है। इसके थोड़ी देर बाद ही स्कूल के सिक्योरिटी हेड सीधे उनके घर पहुंचे और बताया कि बाहर विरोध प्रदर्शन हो रहा है और पुलिस आ चुकी है, इसलिए प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ रहा है।

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुबह-सुबह स्कूल के बाहर 10-15 लोग इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे थे। देखते ही देखते बात बढ़ गई और एहतियात के तौर पर वहां काफी पुलिस तैनात करनी पड़ी। बाद में स्कूल मैनेजमेंट ने माना कि बाहरी लोगों के जुटने और बनते माहौल को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ा।

आरोपों और बयानों का दौर जारी

शुरुआत में इस विरोध प्रदर्शन के पीछे विश्व हिंदू परिषद (VHP) का नाम आ रहा था, लेकिन संगठन ने इससे साफ़ इनकार कर दिया। VHP के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि इस प्रदर्शन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह ज़रूर कहा कि सरदार पटेल जैसे महान नेता के नाम पर चल रहे स्कूल को ऐसे लोगों को बुलाने से बचना चाहिए जिनकी सोच देश विरोधी रही हो।

शिक्षाविदों में गुस्सा

इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा जगत से जुड़े लोग काफी नाराज हैं। देश की जानी-मानी अर्थशास्त्री जयती घोष और प्रोफेसर अपूर्वानंद जैसे विद्वानों ने इस फैसले की खुलकर आलोचना की। उनका कहना है कि अगर कुछ लोग बाहर हंगामा कर रहे थे, तो पुलिस को उन उपद्रवियों को हटाना चाहिए था, न कि चीफ गेस्ट का प्रोग्राम ही रद्द कर देना चाहिए था।

खुद प्रोफेसर जोया हसन ने इस पूरे मामले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल को उनके भाषण के विषय के बारे में पहले से सब पता था और तब किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। अब इस पूरी घटना के बाद लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या स्कूलों और कॉलेजों में अपनी बात रखने की आजादी पर ऐसे ही रोक लगती रहेगी?

Updated on:
15 Aug 2026 10:29 am
Published on:
15 Aug 2026 10:27 am
Also Read
View All
Manan Mishra: 15 साल में 9 गुना अमीर हुए मनन मिश्रा, बीएसपी-कांग्रेस में फेल हुए तो बीजेपी ने सीधे भेजा राज्य सभा; गोपालगंज से वाया पटना पहुंचे हैं दिल्ली

लाल किले से PM मोदी का बड़ा संकल्प, ‘फ्रैजाइल फाइव’ से दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचा भारत

लाल किले से मोदी का बड़ा ऐलान: AI और डेटा सेंटरों की रेस में आगे निकलेगा भारत, लेकिन क्या बिजली-पानी का संकट रोक देगा रफ्तार?

PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, ‘सप्त धारा’ का देश के सामने किया खाका पेश

TV Advertisement: टीवी पर अब 12 मिनट विज्ञापन की सीमा खत्म, सरकार ने बदले नियम, चैनलों को मिलेगी ज्यादा आजादी