माहेश्वरी सखी संगठन अहमदाबाद का आयोजन अहमदाबाद. माहेश्वरी सखी संगठन, अहमदाबाद की ओर से थलतेज क्षेत्र में आयोजित रिश्ते वही सोच नई कार्यक्रम में समाज की 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लेकर आनंद उठाया। संगठन अध्यक्ष निक्की राठी व सचिव सुमन काबरा के अनुसार अभी शादियों का सीजन चल रहा है। शादी में एक […]
अहमदाबाद. माहेश्वरी सखी संगठन, अहमदाबाद की ओर से थलतेज क्षेत्र में आयोजित रिश्ते वही सोच नई कार्यक्रम में समाज की 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लेकर आनंद उठाया। संगठन अध्यक्ष निक्की राठी व सचिव सुमन काबरा के अनुसार अभी शादियों का सीजन चल रहा है। शादी में एक लड़का और एक लड़की पति-पत्नी बनते हैं, साथ में कई और रिश्ते भी बंधते हैं।
जन्म से जो रिश्ते होते हैं उनके साथ ही दूसरे परिवार के रिश्ते भी जुड़ते है। समय के साथ चलकर कैसे रिश्तों में नयापन एवम मधुरता ला सकते हैं, इसी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज की पसंद को ध्यान में रखते हुए रिश्तों पर रील बनाओ, रिश्तों पर कविता और चुटकुले सुनाओ इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।
रिश्तों के नाम पर टंग ट्विस्टर्स सखियों को बोलने के लिए दिए गए। सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया। पर्ची निकाल कर पहेली के रूप में रिश्ता पहचानो खेल खेला गया और गीत गाए गए। महिलाओं ने सभी रिश्तों को बखूबी दिखाया। इनमें मां- बेटी, दोस्त, देवरानी-जेठानी, सास-बहू, ननद-भाभी, भाई-बहन, मौसी-भांजा भांजी, बुआ-भतीजी आदि रिश्ते शामिल थे। प्रतिभागियों को उपहार दिए गए।
ऑनलाइन गतिविधियों में दिवाली की रील्स भेजने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस वर्ष संगठन से 75 सखियां जुड़ी। अध्यक्ष निक्की राठी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सचिव सुमन काबरा के साथ भाग्यश्री ने खेल खिलाए। उमा माहेश्वरी ने संचालन किया।