समाचार

पांच साल में 633 भारतीय छात्रों ने विदेश में जान गंवाई, कनाडा में सबसे ज्यादा

101 देशों में पढ़ रहे 13.35 लाख भारतीय छात्र

less than 1 minute read
Jul 27, 2024

नई दिल्ली. मेडिकल और इंजीनियरिंग सहित कई कोर्सेज के लिए भारतीय विद्यार्थी विदेशों में जाते हैं। अमरीका और कनाडा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी जाते हैं, लेकिन कई बार हादसे के शिकार भी हो जाते हैं। पिछले पांच वर्ष में 633 भारतीय विद्यार्थियों ने प्राकृतिक और अन्य कारणों से विदेशों में जान गंवाई। कनाडा में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में यह जानकारी दी।

देश- मौत
कनाडा-172
अमरीका -108
ब्रिटेन -58
ऑस्ट्रेलिया -57
रूस -37
यूक्रेन -18
जर्मनी- 24
किर्गिस्तान -12
साइप्रस -12
चीन -08

19 छात्रों की हिंसा में मौत हुई। इनमें कनाडा में सबसे ज्यादा 9 और अमरीका में छह की मौत हुई।

101 देशों में पढ़ रहे 13.35 लाख भारतीय छात्र
इन देशों में सबसे ज्यादा भारतीय विद्यार्थी
कनाडा- 4.27 लाख
अमरीका -3.37 लाख
ब्रिटेन- 1.85 लाख
ऑस्ट्रेलिया- 1.22 लाख

Published on:
27 Jul 2024 11:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर