समाचार

अनूठी होली… फाग​णिया फुटबॉल के मैदान में उतरे टम्प, नेतन्याहू, आलिया और सलमान भी पहुंचे

बीकानेर की अनूठी होली विश्व​ प्रसिद्ध है। इसमें शनिवार को धरणीधर खेल मैदान पर फागणिया फुटबॉल का आयोजन हुआ। देवी-देवताओं, नेताओं, अ​भिनेताओं और चर्चित ह​स्तियों के स्वांग रूप धारण कलाकार खेल मैदान में उतरे और फुटबॉल खेला।

less than 1 minute read

बीकानेर. श्रीरामसर रोड धरणीधर खेल मैदान पर शनिवार को फागणिया फुटबॉल का आयोजन हुआ। फागणिया फुटबॉल में पुरुषों और महिलाओं की टीम के बीच फुटबॉल मैच हुए। शाम 5 बजे से 7 बजे तक चले फागणिया फुटबॉल में नेताओं, देवी-देवताओं और चर्चित ह​स्तियों के स्वांग धारण किए बीकानेर के कलाकार मैदान में उतरे।

आयोजन समिति के अनुसार 35 स्वांग कलाकारों ने भाग लिया हैं। अध्यक्ष कन्हैया लाल रंगा के अनुसार फागणिया फुटबॉल में स्वांग कलाकार विचित्र वेशभूषा पहनकर फुटबॉल मैच खेले गए।

सचिव सीताराम कच्छावा के अनुसार, फागणिया फुटबॉल मैच में स्वांग कलाकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जेफरी एपेसिटन, , कमांडो, नई बीनणी, मिस इंडिया, भगवान शिव, चार्ली चैपलिन, बनी ठणी, तांत्रिक, श्रीनाथजी, ऋतंभरा, प्रेमानंद महाराज, रश्मिका मंधाना, वसुंधरा राजे, अभिषेक शर्मा, योगी आदित्यनाथ, दीपिका पादुकोण, कंगना राणावत, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, रितिक रोशन, सलमान खान, मलिंगा के साथ देवी -देवताओं के स्वांग स्वरूप धारण कर फागणिया फुटबॉल में शामिल हुए।

इसकी व्यवस्था में मैदान समिति प्रभारी दुर्गा शंकर आचार्य, गोपालकृष्ण हर्ष, जगमोहन आचार्य, किशन स्वामी, गिरिराज पुरोहित, महेन्द्र पुरोहित, चंद्रपाल आदि जुटे रहे। फागणिया फुटबॉल में महिला का स्वांग स्वरूप बनकर खेल में शामिल होने वाले खिलाडि़यों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Updated on:
28 Feb 2026 07:32 pm
Published on:
28 Feb 2026 07:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर