बालाघाट

अंधविश्वासन की बानगी, कलयुगी पुत्र ने पिता की गला घोंट कर दी हत्या

जादू टोना के शक में की पिता की हत्या आरोपी पुत्र गिरफ्तार, किरनापुर पुलिस ने किया अंधेकत्ल का खुलासा

2 min read
Sep 12, 2025
जादू टोना के शक में की पिता की हत्या

थाना किरनापुर पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पिता की हत्या के आरोप में उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। युवक ने जादू टोना के अंधविश्वास में अपने पिता की ही हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कैलाश टोंडरे निवासी ग्राम भुआ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कैलाश टोंडरे निवासी भुआ ने घटना को छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने की नीयत से रिपोर्ट दर्ज कराने स्वंय पहुंच गया था। घटना दिनांक 5 सितंबर 2025 को कैलाश टोंडरे ने सूचना दी गई कि उसके पिता बंशीलाल टोंडरे (67) के घर पर अचानक गिर जाने से चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई है।
घटना स्थल का निरीक्षण एफएसएल यूनिट, डॉग स्क्वाड एवं फिंगरप्रिंट टीम से कराया गया। शव का पीएम कराए जाने पर मृत्यु का कारण मारपीट एवं गला घोंटने से होना पाया गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103 (1), 238 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। निरीक्षक अशोक ननामा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सघन विवेचना कर हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

अंध विश्वासन बना हत्या का कारण

पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान मृतक के पुत्र कैलाश टोंडरे पर संदेह होने पर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से अपने पिता पर जादूटोना करने का शक करता था। पिता के कथित जादूटोने के कारण उसकी किराना दुकान बंद हो गई। वह और उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहते थे तथा पत्नी का तीन माह का गर्भ भी नहीं ठहर सका। घटना वाले दिन घर में गाय के बछड़े के गले से खून निकलने पर उसने इसका कारण भी अपने पिता को माना। अंधविश्वास के चलते आरोपी ने अपने पिता का गला गमछे से घोंटकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक अशोक ननामा, सउनि रमेश माहुले, फूलचंद गजभिये, आर दीपलाल जंघेला, समीर चौधरी, शिवम नायक, यशवंतराव गभने, सजीन्द्र नेवारे का योगदान रहा।

Also Read
View All

अगली खबर