समाचार

एपेक्स यूनिवर्सिटी में भजन संध्या के साथ आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह

एपेक्स यूनिवर्सिटी-जयपुर ने शिक्षा, संस्कृति और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हुए भजन संध्या, रंगारंग प्रस्तुति के साथ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। दीक्षांत समारोह की झलक दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती और अतिथि संदीप जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की […]
less than 1 minute read
university
एपेक्स यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में अतिथि

एपेक्स यूनिवर्सिटी-जयपुर ने शिक्षा, संस्कृति और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हुए भजन संध्या, रंगारंग प्रस्तुति के साथ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया।

दीक्षांत समारोह की झलक

दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती और अतिथि संदीप जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन डॉ. रवि जूनिवाल ने की। जबकि पूर्व आइपीएस अधिकारी शिवव्रतमोहापात्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह में 998 स्नातक, 286 स्नातकोत्तर और 53 पीएचडी विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही 16 गोल्ड मेडल और डॉ. सागरमल जूनिवाल मेमोरियल अवार्ड से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

भजन संध्या में सुरेश वाडकर की प्रस्तुति

एक स्मृति भजन संध्या डॉ. एस. एम. जूनिवाल की स्मृति में आयोजित की गई। इसमें गायक सुरेश वाडेकर ने मधुर और भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। उनकी गायकी ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टेक्नो आगाज कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में आयोजित एक भव्य इंटर-कॉलेज सांस्कृतिक महोत्सव रहा, जिसमें आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

Updated on:
07 Apr 2026 06:38 pm
Published on:
07 Apr 2026 06:38 pm