समाचार

ASI Sucide Case : सहायक सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप, स्पॉट पर पहुंचे आला अफसर

ASI Sucide Case : नेहरू नगर पुलिस लाइन में 55 वर्षीय एएसआई योगेंद्र यादव ने 315 रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read

ASI Sucide Case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सहायक उपनिरीक्षक ने नेहरू नगर पुलिस लाइन स्थित अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक विभाग में पदस्थ था। घटना की सूचना पर कमला नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना का मुआयना करने पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

आत्महत्या की ये सनसनीखेज घटना बुधवार करीब सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। नेहरू नगर पुलिस लाइन में 55 वर्षीय एएसआई योगेंद्र यादव ने 315 रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सामने आईं आत्महत्या की ये वजहें!

मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एएसआई योगेंद्र यादव बीते कई दिनों मानसिक रूप से डिप्रेशन में थे। इसके पीछ उनकी पत्नी की कैंसर की बीमारी से ग्रस्त होना बचाया जा रहा है, जिसके चलते वो करीब दो साल से खासा परेशान थे। इसी के साथ साथ योगेंद्र यादव के माता-पिता भी काफी बीमार हैं। इसे लेकर भी वो काफी चिंतित हैं। फिलहाल, पुलिस इस की घटना की जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
10 Jul 2024 11:12 am
Published on:
10 Jul 2024 11:11 am
Also Read
View All

अगली खबर