
missing lawyer vishal ramnani body found railway track, मृतक विशाल रमणानी की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)
Bhopal Missing Lawyer Vishal Ramnani: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 दिन से लापता वकील विशाल रमणानी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। शनिवार को भोपाल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिला था जिसकी पहचान लापता वकील विशाल रमणानी के तौर पर हुई है। विशाल 5 अक्टूबर की रात घर से निकले थे और तब से लापता था। उनकी बहन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विशाल रमणानी भोपाल जिला न्यायालय में वकील थे।
भोपाल के ईरानी मार्केट क्षेत्र में रहने वाले 29 वर्षीय विशाल रमणानी पिता जय किशन रमणानी 5 अक्टूबर की रात घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे। विशाल का मोबाइल के घर के पास ही खड़ी एक्टिवा में रखा मिला था। विशाल की बहन गरिमा भी वकील हैं और उन्होंने ही पुलिस में विशाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में बहन गरिमा ने बताया था कि वो 5 अक्टूबर को जब वो रात करीब 10.30 बजे घर आई थी तब विशाल घूमने का कहकर घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। परिजन ने विशाल को उसी रात करीब 11 बजे दोस्त राजू सरदार के साथ घूमते देखा था। इसके करीब एक घंटे बाद जब परिजनों ने विशाल को फोन लगाया तो फोन बंद था।
पुलिस विशाल की तलाश में जुटी हुई थी, इसी बीच शनिवार को सूचना मिली कि भोपाल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। जीआरपी मौके पर पहुंची और विशाल के परिजनों से शव की शिनाख्त कराई तो पहचान विशाल रमणानी के तौर पर हुई। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की परिस्थितियों और घटनाक्रम का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Updated on:
10 Oct 2026 05:05 pm
Published on:
10 Oct 2026 04:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
