समाचार

भीलवाड़ा में नवीन न्यायालय परिसर का भूमि पूजन

भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा के न्यायिक इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। सांगानेर-तस्वारिया स्थित 62 बीघा विस्तृत भू-भाग पर आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस नवीन जिला न्यायालय परिसर के निर्माण हेतु भव्य समारोह के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक […]

2 min read
bhilwara dj court

भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा के न्यायिक इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। सांगानेर-तस्वारिया स्थित 62 बीघा विस्तृत भू-भाग पर आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस नवीन जिला न्यायालय परिसर के निर्माण हेतु भव्य समारोह के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं प्रदेश की उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।

तकनीक और न्याय का संगम है भविष्य: मुख्य न्यायाधिपति

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति श्री संजीव प्रकाश शर्मा ने न्याय प्रणाली में आधुनिकता के समावेश पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ई-कोर्ट, डिजिटल फाइलिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे नवाचार समय की मांग हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक का उपयोग न केवल प्रभावी हो, बल्कि वह परिणामोन्मुख और व्यावहारिक भी होना चाहिए। नवीन परिसर की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए सुव्यवस्थित चैंबर, डिजिटल रिकॉर्ड रूम और बेहतर पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं को न्याय प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अनिवार्य बताया।

न्याय की सुदृढ़ नींव और महिला सशक्तीकरण

प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में इस भूमि पूजन को न्याय के सशक्त भविष्य का संकल्प करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आधारशिला न्याय व्यवस्था ही है और जब न्याय सुलभ होता है, तभी समाज में स्थिरता आती है। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधिपति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने न्यायपालिका में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए इसे एक समावेशी समाज का शुभ संकेत बताया। वहीं, न्यायाधिपति फरजंद अली ने युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन हेतु परिश्रम और अध्ययन का मूलमंत्र दिया।

नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: अधिकारों के प्रहरी बने अधिवक्ता

इस गरिमामय अवसर पर जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा की वर्ष 2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। न्यायाधिपति प्रवीर भटनागर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय के वे सजग प्रहरी हैं, जो विधि के शासन की रक्षा करते हैं। अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच सहित पूरी कार्यकारिणी ने संविधान और न्याय के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

भव्य आयोजन और विशिष्ट उपस्थिति

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन ने 62 बीघा भूमि के आवंटन को न्यायिक बुनियादी ढांचे के लिए मील का पत्थर बताया। समारोह में भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों के विधायकगण—अशोक कोठारी, उदयलाल भड़ाना, लादूलाल पितलिया और लालाराम बैरवा सहित जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू व पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रियंका पुरोहित व अशोक व्यास ने किया। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नवीन पहल का खुले मन से स्वागत किया।

Published on:
05 Apr 2026 09:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर