झुंझुनू

भाजपा नेता मुकेश दाधीच का अनूठा रेकॉर्ड, लगातार 11साल से प्रदेश पदा​धिकारी

दाधीच को संगठन का लम्बा अनुभव है। इसके अलावा वे बूथ लेवल पर माइक्रो मैनेजमेंट के एक्सपर्ट हैं।

less than 1 minute read
Nov 29, 2025
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व प्रवक्ता दशरथ सिंह शेखावत।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकेश दाधीच ने अनूठा रेकॉर्ड अपने नाम किया है।

झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बा निवासी मुकेश दाधीच को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री सहित कई पदों पर रह चुके। लगातार ग्यारह साल से प्रदेश पदाधिकारी रहने का उनका रेकॉर्ड है। वे भाजपा के लगातार पांच प्रदेशाध्यक्षों के साथ काम कर चुके। उन्होंने कहा कि राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन में संगठन सुदृढ़ीकरण, सुशासन, सेवा और विकसित राजस्थान–विकसित भारत के संकल्प को नई गति दी जाएगी। इसके लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।

दुबारा पद देने का सियासी गणित

दाधीच को संगठन का लम्बा अनुभव है। इसके अलावा वे बूथ लेवल पर माइक्रो मैनेजमेंट के एक्सपर्ट हैं। आरएसएस में वर्ग कर चुके। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं।

दाधीच के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन

चिड़ावा@पत्रिका.भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में मुकेश दाधीच को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। भाजपा नेता सुरेश भूकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष दाधीच का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। दाधीच ने पार्टी के विश्वास और सम्मान को बरकरार रखने की बात कही। भूकर के साथ युवा उद्यमी दिनेश दाधीच ने भी दाधीच का स्वागत किया।

दशरथ सिंह बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

डॉ. दशरथ सिंह शेखावत को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रवक्ता बनाया है। डॉ. दशरथ सिंह शेखावत भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं।शेखावत झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष भी रह चुके।

Also Read
View All

अगली खबर