
ईरान (Iran) में अब एक और ब्लास्ट (Blast) का मामला सामने आया है! यह ब्लास्ट ईरान के ज़ाहेदान (Zahedan) शहर में हुआ, जो सिस्तान और बलूचिस्तान (Sistan and Baluchestan) प्रांत की राजधानी भी है! बताया जा रहा है कि ब्लास्ट ज़ाहेदान शहर में जम्हूरी स्ट्रीट के पास पुलिस स्टेशन नंबर 19 के करीब हुआ!
जानकारी के अनुसार इस ब्लास्ट की वजह से पुलिस स्टेशन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा! ब्लास्ट की वजह से किसी पुलिसकर्मी या नागरिक के हताहत होने की भी जानकारी सामने नहीं आई है! बताया जा रहा है कि ब्लास्ट भीषण नहीं था! हालांकि इसकी आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी और धुआं भी दिखाई दिया!
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज़ाहेदान में पुलिस स्टेशन नंबर 19 के पास ब्लास्ट एक साउंड डिवाइस की वजह से हुआ! हालांकि इसके पीछे किसका हाथ था, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है! पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साथ ही इलाके में तलाश भी शुरू कर दी है!
यह ब्लास्ट कोई आतंकी हमला था या नहीं, फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजो होगी! किसी भी आतंकी संगठन ने इस ब्लास्ट की ज़िम्मेदारी नहीं ली है! ज़ाहेदान ईरान और पाकिस्तान की बॉर्डर के पास उस क्षेत्र में है, जहाँ बलूच लोग रहते हैं!
सिस्तान और बलूचिस्तान ईरान का दक्षिण-पूर्वी प्रांत है, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान की बॉर्डर से लगा है। यह प्रांत लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। बलूच सुन्नी समूह खास तौर पर जैश अल-अदल (जो अब पीपुल्स फाइटर्स फ्रंट का हिस्सा है), ईरानी सरकार के खिलाफ सक्रिय हैं। ये समूह अपने लोगों के प्रति भेदभाव और आर्थिक उपेक्षा को खत्म करने और धार्मिक अधिकार देने की मांग करते हैं। पिछले कुछ महीनों से सिस्तान और बलूचिस्तान के कुछ क्षेत्रों जिनमें ज़ाहेदान भी शामिल है, में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच झड़पें जारी हैं। इन झड़पों में दोनों पक्षों के लोग मारे गए हैं। ईरान इन समूहों के लोगों की गतिविधियों को विदेशी ताकतों से जुड़े आतंकी हमले बताता है।