समाचार

Bundi : ग्राम रथ लोगों को देंगे 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मंगलवार से ’ग्राम रथ अभियान’ का आगाज हुआ। सर्किट हाउस परिसर से जिला कलक्टर हरफूल ङ्क्षसह यादव और पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने हरी झंडी दिखाकर तीन ग्राम रथों (एलईडी वैन) को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ये रथ गांव-गांव जाकर किसानों, पशुपालकों और आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे।

2 min read
Apr 29, 2026
बूंदी के सर्किट हाउस में रथ की पूजा अर्चना करते हुए।

बूंदी. राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मंगलवार से ’ग्राम रथ अभियान’ का आगाज हुआ। सर्किट हाउस परिसर से जिला कलक्टर हरफूल ङ्क्षसह यादव और पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने हरी झंडी दिखाकर तीन ग्राम रथों (एलईडी वैन) को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ये रथ गांव-गांव जाकर किसानों, पशुपालकों और आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा योजनाओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर हरफूल ङ्क्षसह यादव ने बताया कि ये ग्राम रथ जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की चार से पांच ग्राम पंचायतों में हर दिन यह रथ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रथों पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं से जुड़े वीडियो दिखाए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया और फायदों की बिल्कुल स्पष्ट और सरल जानकारी मिल सकेगी, ताकि वे इनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

प्रचार सामग्री बांटेंगे
उन्होंने कहा कि इस अभियान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ग्राम रथ के माध्यम से 13 प्रमुख विभागों की प्रचार सामग्री भी बांटी जाएगी। इसमें कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, उद्योग, मत्स्य, सहकारिता सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों की योजनाएं शामिल हैं। एक ही स्थान पर सभी जानकारी मिलने से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत चयनित ग्राम पंचायत में प्रतिदिन ’संध्या चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, रथों के साथ एक ’सुझाव पेटिका’ भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीण बेझिझक अपने लिखित सुझाव दे सकेंगे। अभियान में लोक कलाकारों द्वारा प्रतिदिन फील्ड में प्रस्तुति दी जाएगी।

रथों की रवानगी के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, संजय लाठी, नुपूर मालव, निर्मल मालव, मोहन कराड सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पंचायतों में देंगे योजनाओं की जानकारी
ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी वैन ग्राम रथ 29 अप्रेल को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्राम रथ 29 अप्रैल को बूंदी विधानसभा क्षेत्र के नीम का खेडा, मेघारावत की झौंपडियां, उलेडा, सिलोर,कालपुरिया, केशवरायपाटन विधान सभा क्षेत्र के मायजा, झुंवासा, करवाला, लेसरदा व ईश्वरनगर तथा हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के बसोली, डाटूंदा, नारायणपुर, सथूर, बडौदिया में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

Published on:
29 Apr 2026 11:56 am
Also Read
View All