तालेड़ा उपखंड के सुवासा में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर 2 दिन से बारदाना खत्म होने के कारण गेहूं की तुलवाई बंद पड़ी है। जिससे किसान परेशान है। गेहूं की तुलवाई नहीं होने से मुख्य सडक़ पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी हुई है। जिससे सडक़ पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
सुवासा. तालेड़ा उपखंड के सुवासा में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर 2 दिन से बारदाना खत्म होने के कारण गेहूं की तुलवाई बंद पड़ी है। जिससे किसान परेशान है। गेहूं की तुलवाई नहीं होने से मुख्य सडक़ पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी हुई है। जिससे सडक़ पर जाम की स्थिति बनी हुई है। वही कई किसानों के द्वारा सरकारी केंद्र पर गेहूं बेचने के बावजूद भी 20 दिन बाद भी उनके खाते में भुगतान नहीं हो रहा जिससे किसान परेशान हो रहे है। कांटे पर गेहूं की तुलवाई नहीं होने से कई किसान गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को वापस घर पर ले जा रहे है। सोमवार को 30 से 40 किसान कांटे पर अपनी गेहूं की फसल बेचने आए थे लेकिन बारदाना नहीं होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार सुवासा कस्बे में लगे नेफेड कंपनी के सरकारी कांटे पर 2 दिन से बारदाना खत्म हो रहा है। जिसके कारण केंद्र पर गेहूं की तुलवाई बंद है। किसान 2 दिन से गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलिया लेकर आ रहे हैं। लेकिन तुलवाई बंद होने के कारण मजबूरन किसानों को सडक़ पर ही ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी करनी पड़ रही है और टोकन होने के बावजूद भी उनके गेहूं की तुलवाई नहीं हो पा रही है। वहीं कई किसान बारिश का मौसम होने के कारण वापस अपनी गेहूं से भारी ट्रैक्टर ट्रॉली को वापस घर ले जाने को मजबूर है।
सुवासा गांव निवासी किसान अंग्रेज सिंह ने बताया 13 अप्रेल को 38 ङ्क्षक्वटल गेहूं सरकारी कांटे पर बेचा था ङ्क्षकतु उसका भुगतान 20 दिन बाद भी नहीं हुआ। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। और उनके ऊपर काफी सारी देनदारियां है प्रशासन से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
किसान सूरज बाई जितेंद्र बाई ममता बाई सुखदेव सिंह, सुशील रावत ने बताया 2 दिन से केंद्र पर किसानो की गेहूं की तुलवाई नहीं हो रही है केंद्र प्रभारी झूठा आश्वासन दे रहे हैं कि आज तुलाई हो जाएगी लेकिन केंद्र पर बारदाना ही नहीं है सरकार को चाहिए समय पर किसानों के लिए कांटे पर बारदाने की व्यवस्था करें ताकि किसान परेशान ना हो किसान किराए के ट्रैक्टर टोली लेकर केंद्र पर आ रहे हैं ङ्क्षकतु समय पर गेहूं की तुलवाई नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है प्रशासन से शीघ्र ही व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
सुवासा सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर 356 किसानों का गेहूं तोला गया है। अब तक 63988 गेहूं के कट्टो की तुलाई हो चुकी है। 2 दिन से बारदाना खत्म हो रहा है। जो आज आ जाएगा कई किसानों के आधार कार्ड व बैंक की डायरी मैं नाम पता मैच नहीं हो रहा है। उन्हें ठीक कराया जा रहा है आधार कार्ड व बैंक की डायरी का नाम मैच नहीं होने से 25 से 30 किसानो का भुगतान अटका पड़ा है नाम से होने पर उनका भुगतान हो जाएगा किसानों को नाम सही करने के लिए कह दिया है। अंग्रेज ङ्क्षसह का भुगतान टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण अभी नहीं हुआ है इसकी फाइल जयपुर भेज दी है 2 दिन में इनका भुगतान हो जाएगा
हरिओम गुर्जर, व्यवस्थापक केंद्र प्रभारी सरकारी गेहूं खरीद सुवासा