खंडवा

स्वच्छता : डोर-टू-डोर कचरा वाहनों में मिक्स कचरा डालने वाले 750 लोगों पर जुर्माना

नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर कसावट शुरू की है। डोर-टू-डोर कचरा वाहनों में सूखा-गीला मिक्स कचरा डालने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई शुरू की है। एक नवंबर से अब तक 750 लोगों से अधिक पर जुर्माना किया है। निगम ने 100 रुपए से अधिकतम 5 हजार रुपए तक जुर्माना किया है।

2 min read
Dec 01, 2025
नगरीय क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा वाहन में मिक्स कचरा देने वालों को समझाइश

नगर निगम ने स्वच्छता रैंकिंग की तैयारी में अभी से जुट गया है। निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत नवंबर माह में डोर-टू-डोर कचरा वाहनों में सूखा-गीता कचरा एक साथ डालने वालों पर कसावट शुरू किया है। प्रतिदिन जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।

नवंबर में 750 लोगों से अधिक पर जुर्माना

नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर कसावट शुरू की है। डोर-टू-डोर कचरा वाहनों में सूखा-गीला मिक्स कचरा डालने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई शुरू की है। एक नवंबर से अब तक 750 लोगों से अधिक पर जुर्माना किया है। निगम ने 100 रुपए से अधिकतम 5 हजार रुपए तक जुर्माना किया है। एक माह के भीतर 15 हजार रुपए से अधिक जुर्माना वसूल किया गया है। इसमें कई कारोबारी भी शामिल हैं।

निगम ने स्वच्छता रैंकिंग से लिया सबक

नगर निगम ने बीते साल स्वच्छता रैंकिंग से सबक लिया है। एक नवंबर से विशेष अभियान के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत वाहनों के साफ फील्ड में पहुंची। निगम आयुक्त वार्ड-49 में डोर-टूर कचरा वाहन के साथ लोगों को समझाइश देने के लिए पहुंची। वार्ड स्तर पर इंजीनियरों समेत अन्य कर्मचारियों की मॉनीटरिंग के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

मॉनीटरिंग से अस्सी फीसदी सुधार

निगम अधिकारियों का कहना है कि डोर टू डोर कचरा वाहनों के साथ समूह की महिलाएं लगी हैं। उनके समझाइश के बाद कचरा वाहनों में सूखा-गीला कचरे डालने में 80 फीसदी से अधिक सुधार हुआ है।

कॉलोनियों में खुली जगहों पर फेंक रहे कचरा

शहर में सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों पर सती हो तो बात बने। निगम की कसावट के बाद भी कॉलोनियों में खुले में लोग अभी भी कचरा फेंक रहे हैं। अध्यक्ष नगर निगम के वार्ड लोक मान्य तिलक में स्थित रमा कालोनी में कई जगहों पर खाली प्लाट में दुकानदार व मोहल्ले के रहवासी कचरा फेंक रहे हैं। बुधवारा बाजार, बाबे बाजार, बड़ाबम, रामेश्वर, आनंद नगर, गुल मोहर कॉलोनी समेत अन्य जगहों पर खुले में कचरा फेंका जा रहा है।

जीवीपी पाइंट खत्म होने का दावा

निगम की स्वच्छता टीम ने खुले में कचरा फेंकने वालों पर कसावट करने छह माह पहले 18 जीवीपी यानी खुले में कचरा फेंकने वाले पाइंट की मॉनीटरिंग की। कइयों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई थी।

दो हजार बच्चों के माता-पिता तक पहुंचा संदेश

शहरी क्षेत्र में निगम ने स्वच्छता की पाठशाला शुरू की है। स्कूलों में बच्चों के माध्यम से माता-पिता तक सूखा-गीला कचरा की बात पहुंचने जागररूकता कार्यक्रम शुरू किया है। अब तक पांच से अधिक स्कूलों में जागररूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दो हजार से अधिक बच्चों के माध्यम से माता-पिता तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इनका कहना

आयुक्त, नगर निगम प्रियंका सिंह राजावत का कहना है कि डोर-टू डोर कचरा वाहनों के साथ समूह की महिलाएं पहुंच रही हैं। लोगों को गीला-सूखा अलग-अलग डालने समझाइश दे रही है। ऐसा नहीं करने वालों से जुर्माना लगाया जा रहा है।

Published on:
01 Dec 2025 11:17 am
Also Read
View All

अगली खबर