समाचार

गरज चमक के साथ बरसे बादल, आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई

मानसून के सीजन में 880 मिमी बारिश सागर. मानसून के लिए सिस्टम सक्रिय होने से सितंबर के पहले सप्ताह में लगातार बारिश का दौर देखने मिल रहा है। गुरुवार को भी गरज-चमक के साथ बादल बारिश हुई। शहर में 16.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। मानसून के सीजन में अब तक कुल 880 मिमी बारिश हो […]

less than 1 minute read
Sep 05, 2025

मानसून के सीजन में 880 मिमी बारिश

सागर. मानसून के लिए सिस्टम सक्रिय होने से सितंबर के पहले सप्ताह में लगातार बारिश का दौर देखने मिल रहा है। गुरुवार को भी गरज-चमक के साथ बादल बारिश हुई। शहर में 16.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। मानसून के सीजन में अब तक कुल 880 मिमी बारिश हो चुकी है। सुबह से तेज धूप निकली, दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हुआ। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक मानसून ट्रफ प्रदेश से गुजर रही है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी असर है। इस वजह से अगले दो दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। जिले में शुक्रवार को भी गरज चमक के साथ बारिश होगी।

Published on:
05 Sept 2025 08:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर