समाचार

निगम आयुक्त ने किया नालों की सफाई का निरीक्षण, सीवरेज कार्यों की समीक्षा

अजमेर. नगर निगम की ओर से कराई जा रही नालों के सफाई कार्यों का शनिवार को निगम आयुक्त देशलदान चारण ने निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड 5 और 6 के नालों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। फॉयसागर रोड पर सीवर की सफाई का कार्य का निरीक्षण किया। आनासागर 13 एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण तथा अमृत 2.0 में […]

less than 1 minute read
Jun 15, 2024
nagar nigam

अजमेर. नगर निगम की ओर से कराई जा रही नालों के सफाई कार्यों का शनिवार को निगम आयुक्त देशलदान चारण ने निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड 5 और 6 के नालों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। फॉयसागर रोड पर सीवर की सफाई का कार्य का निरीक्षण किया। आनासागर 13 एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण तथा अमृत 2.0 में खानपुरा में प्रस्तावित 7 एमएलडी के एसटीपी कार्य की प्रगति की समीक्षा की। द्वारका नगर गली नंबर 4 में नाले व सीवर कार्य का निरीक्षण कर सीवर लाइन डालने के बाद सडक निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वन विहार के नाले, सीवरेज के कार्य बारिश से पूर्व करने को कहा।नालों की जल्द करें सफाई

काजी का नाला, आजाद पार्क से विजयलक्ष्मी पार्क के नाला, मेडिकल कॉलेज से गुड्डन के ढाबे तक का नाला। जोन दक्षिण में वार्ड 27 में बालाजी मंदिर वाला नाला,अलवर गेट एलआईसी ऑफिस नाला, धोलाभाटा में सीवर का कार्य व आई एल फर्नीचर वाला नाले का मुआयना कर बारिश से पूर्व सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीवरेज लाइन की ड्राइंग होगी तैयार

सीवर नेटवर्क में अब तक डाली गई सीवरेज लाइन जोन वाइज क्लब कर नेटवर्क की ड्राइंग तैयार कर मेनहोल से घरों के सीवर कनेक्शन दिखाने के साथ-साथ लाइन्स किस एजेंसी के द्वारा डाली गई व किस योजना में डाली गई तथा कौनसे एसटीपी से नेटवर्क जुड़ रहा आदि की रिपोर्ट तलब की है। सीवर नेटवर्क में चल रहे सफाई कार्यों की भी समीक्षा आयुक्त चारण ने की। इस दौरान अधिशाषी अभियन्ता रमेश बाजडोलिया एवं ओमप्रकाश डींडवाल, स्वास्थ्य अधिकारी दिलीप भम्भानी, सहायक अभियंता सर्वेश मीना, अशोक दाधीच, राजेश मीना, प्रियंका कुमारी, प्रशांत कलोरिया आदि मौजूद रहे।

Published on:
15 Jun 2024 10:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर