बूंदी

Bundi : संकट मोचक की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़, प्रतिमाओं किया विशेष श्रृंगार

छोटीकाशी में हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत उल्लास नजर आया। जहां शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। केसरिया ध्वजों, झांकियों और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने 'जय श्रीराम' व 'जय हनुमान' के जयकारे लगाए,जिससे वातावरण केसरियामय हो गया।

2 min read
Apr 03, 2026
बूंदी. हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग।

बूंदी. छोटीकाशी में हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत उल्लास नजर आया। जहां शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। केसरिया ध्वजों, झांकियों और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने 'जय श्रीराम' व 'जय हनुमान' के जयकारे लगाए,जिससे वातावरण केसरियामय हो गया। श्रीराम जी चले ना,हनुमान जी के बिना हनुमान जी चले ना श्रीराम के बिना सरीके भजनों से पग-पग गूंज उठा। अखाड़ेबाज के हैरतअंगेज करतबों ने सभी का मनमोह लिया।

ऊं सुंदरकांड नवयुवक मंडल समिति की ओर से शोभायात्रा नवल सागर गणेश व्यायाम शाला से प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लंकागेट रोड रेतवाली महादेव लंक विजेश्वर हनुमान मंदिर पहुंची, जहां सामूहिक आरती की गई। शोभायात्रा में घोड़े, डीजे, पारंपरिक नृत्य और भगवान हनुमान की आकर्षक झांकियों ने शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया। पूरे शहर में विभिन्न संगठनों की और से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में सांकरदा का बैंड के साथ सिंह गर्जना घोष आकर्षण का केंद्र रहा। इनके घोष से निकलती धुनों ने हर किसी को आकर्षित किया। शोभायात्रा के हर पल को आमजन ने कैमरे में कैद किया। सडक़ों से लेकर छतों तक लोग अटे रहे। एक बग्गी पर राम दरबार पग-पग आगे बढ़ रहे थे। राम दरबार के लोग दर्शन कर आशीर्वाद लेते रहे। शोभायात्रा के शुरुआत में मशक बैंड लोक सांस्कृतिक की धूने बिखरेते हुए चल रहा था। शोभायात्रा में विधायक हरिमोहन शर्मा, भाजपा नेता भरत शर्मा, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेष सोनी, सनातन धर्म अखाड़ा समिति के संभागीय राधावल्लभ शर्मा, कोषाध्यक्ष नितेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष मुकेश माधवानी, महावीर खंगार, मनीष सिसोदिया, ओम सुंदरकांड नवयुग मंडल संयोजक सुरेंद्र भारद्वाज, अध्यक्ष विनोद सिंह शामिल रहे।

अखांडेबाजों ने दिखाए करतब
शोभायात्रा में आकर्षण झांकियों के साथ अखांडेबाजो के हैरतअंगेज करतबों ने सभी को रोमांचित कर दिया। अखांडेबाजों ने नितेश शर्मा नीटू, मुकेश माधवानी,महावीर खंगार, मनीष सिंह सिसोदिया व संदीप श्रृंगी की अगुवाई में लाठी घुमाना, तलवार चलाना, बलम वेटलिफ्टिंग, चक्कर, मलखंब रस्सी मलखंभ, आंग के गोले निकालना, मोटरसाइकिल वाला स्टंट, सीने पर पत्थर तोडऩा आदि दिखाएं। विभिन्न दलों के करतब देख हर कोई दांतो तले अंगुलियां दबाने लगा।

जजावर. कस्बे मे हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा श्री प्याल के बालाजी प्रतिमा का चौला चढ़ाकर श्रृंगार किया गया। सभी ग्राम वासियों ने बालाजी मंदिर में दर्शन लाभ अर्जित किया। वही शाम को श्री प्याल के बालाजी का नगर भ्रमण शोभा यात्रा के साथ डीजे की धुन पर नवयुवकों द्वारा नाचते - गाते हुए करवाया गया। शोभायात्रा श्री प्याल के बालाजी से नाइयों के मोहल्ले, मुख्य बाजार, धाकड़ मोहल्ला, बस स्टैंड होकर निकली सभी ग्राम वासियों ने जुलूस का स्वागत किया। शोभायात्रा बालाजी के गंतव्य स्थान पर पहुंची। वहां महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

Updated on:
03 Apr 2026 12:08 pm
Published on:
03 Apr 2026 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर