
फोटो: पत्रिका
Bull Attack on Congress Leader: बूंदी शहर में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सांडों की लड़ाई और उनके हमलों के कारण राहगीर घायल हो रहे हैं। गुरुवार को भी सांडों की लड़ाई के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के प्रदेश महामंत्री गयासुद्दीन भट्टी और यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष नोमान अंसारी घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दोनों को चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गयासुद्दीन भट्टी और नोमान अंसारी बाइक पर सवार होकर देवपुरा से बाजार की ओर जा रहे थे। बाइक भट्टी चला रहे थे। जब वे देवपुरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी पास की गली से दो सांड आपस में लड़ते हुए अचानक सड़क पर आ गए।
दोनों सांडों की लड़ाई के बीच बाइक आ गई और बाइक सवार उनकी चपेट में आ गए। इस दौरान भट्टी बाइक सहित सड़क पर गिरकर वाहन के नीचे दब गए, जबकि पीछे बैठे नोमान अंसारी को एक सांड ने उठाकर दूर फेंक दिया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें बूंदी के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब दोनों युवक सड़क पर गिरे, उस समय पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आया। अगर उस समय कोई तेज रफ्तार वाहन आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सांडों की अचानक लड़ाई से बाजार में मौजूद लोग घबरा गए और बचने के लिए इधर-उधर छिपते नजर आए।
शहर में आवारा सांडों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कई मामलों में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों तक को सांडों ने घायल कर दिया है। कई लोगों को गंभीर चोटें और फ्रैक्चर भी हो चुके हैं।
Published on:
03 Apr 2026 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
