3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी सौगात: यात्रियों के लिए खुशखबरी, बूंदी में बनेगा नया बस स्टैंड, डिप्टी-CM की अध्यक्षता में हुई बैठक

Bundi New Bus Stand Update: बूंदी में यात्रियों को जल्द बड़ी सुविधा मिलने वाली है। लंका गेट स्थित पुरानी धान मंडी में नया बस स्टैंड बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। जयपुर में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बस स्टैंड के लिए सब्जी मंडी की ओर 200 मीटर फ्रंट देने पर सहमति बनी है।

2 min read
Google source verification
Bus Stand

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

New Bus Stand In Rajasthan: बूंदी में लंका गेट स्थित पुरानी धान मंडी में बस स्टैंड जाना लगभग तय हो चुका है। गुरुवार को जयपुर में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधी राजस्थान राज्य पथ परिवहन बूंदी के बस स्टैंड को पुरानी धान मंडी लंकागेट में स्थानांतरित करने की मांग करते चले आ रहे थे।

मांग को देखते हुए यहां के आबादी क्षेत्र में बस स्टैंड से बाहर निकालने को लेकर लगातार प्रयास के बाद कृषि उपज मंडी समिति ने 20982 वर्ग मीटर गणेश मंदिर की तरफ का हिस्सा बस स्टैंड के लिए भूमि देने की पहल मंडी सचिव कार्यालय से की गई थी। मंडी सचिव कार्यालय द्वारा दी गई भूमि में बस स्टैंड का मुख्य द्वार सब्जी मंडी की तरफ निकालने को लेकर बूंदी आगार प्रबंधक एवं उच्चाधिकारियों ने उसे उचित नहीं बताया था।

उसके बाद से लगातार लोगों द्वारा बस स्टैंड को पुरानी धान मंडी में शिफ्ट करने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से बार बार की गई। गत दिनों बूंदी प्रवास पर आए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने प्रस्तावित बस स्टैंड की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के बाद में बस स्टैण्ड के अनुरूप भूमि के उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। जयपुर में उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से सब्जी मंडी की तरफ 200 मीटर तक फ्रंट देने पर सहमति बनी।

उक्त सहमति बनने के बाद में उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि मंडी सचिव द्वारा अब नया 200 मीटर फ्रंट देने के लिए नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यहां की तमाम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद में उसे स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भिजवाया जाएगा।

बस स्टैंड आने पर होगी चहल पहल

वर्तमान बस स्टैंड आबादी के बीचो-बीच होने से कई बार वहां पर जाम की स्थितियां व दुर्घटनाएं घटित होने का सिलसिला जारी था। पुरानी धान मंडी में लंका गेट पर बस स्टैंड आने के बाद में अब यहां के दुकानदारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उसके साथ ही आबादी के बाहर बस स्टैंड आने से जनता को काफी राहत महसूस होगी।

आज उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बस स्टैंड के लिए सब्जी मंडी की तरफ 200 मीटर फ्रंट देने की राज्य परिवहन विभाग ने मांग की थी, जिस पर उक्त दिशा निर्देशों की पालना में नक्शा तैयार करके स्वीकृति के लिए सरकार को भिजवा दिया जाएगा।

क्रांति कुमार मीणा, मंडी सचिव कृषि उपज मंडी कुंवारती बूंदी

प्रस्तावित बस स्टैण्ड के लिए धान मंडी में लंकागेट की ओर दो सौ मीटर फ्रंट मांगा गया था। जयपुर में हुई बैठक की पालना में जो भी निर्देश मिलेंगे उसकी पालना की जाएगी।
घनश्याम गौड, आगार प्रबंधक, बूंदी